Advertisement

बॉलीवुड

39 साल की उम्र में वरुण धवन ने खरीदा खेत, चाय-बिस्किट खाकर मनाया जश्न, करेंगे खेती-बाड़ी!

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 20 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:10 AM IST
  • 1/9

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपने फैंस को एक खास खुशखबरी दी है. सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्होंने एक फार्म खरीदा है. 

  • 2/9

वरुण ने इस उपलब्धि को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा अचीवमेंट बताया. इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैन्स उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं.

  • 3/9

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वो अपने नए फार्म पर आराम से चाय और बिस्किट का आनंद लेते नजर आ रहे हैं. 

Advertisement
  • 4/9

आसपास का शांत वातावरण और सुहावना मौसम वीडियो को खास बना रहा है. वीडियो शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, मैंने एक फार्म खरीदा. 
 

  • 5/9

इसके बाद उन्होंने कहा, मैं आप सभी के साथ एक खबर शेयर करना चाहता हूं. ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है. मैंने एक खेत खरीदा है.
 

  • 6/9

वरुण के इस वीडियो से साफ है कि यह प्रॉपर्टी उनके लिए केवल एक निवेश नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी बेहद खास है. 
 

Advertisement
  • 7/9

मुंबई जैसे व्यस्त शहर में रहने वाले वरुण के लिए फार्म प्रकृति के करीब समय बिताने और परिवार के साथ सुकून के पल गुजारने की जगह बन सकता है. हालांकि, उन्होंने अभी तक फार्म की लोकेशन, कीमत या जमीन के क्षेत्रफल से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है. 
 

  • 8/9

वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल हाल ही में मुंबई के जुहू इलाके में खरीदी गई लग्जरी प्रॉपर्टी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने करीब 44.52 करोड़ रुपये की कीमत वाला आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है. 

  • 9/9

इसी प्रोजेक्ट में वरुण ने अपनी मां करुणा धवन के साथ लगभग 42.40 करोड़ रुपये की एक अन्य संपत्ति भी खरीदी. दोनों सौदों की कुल कीमत करीब 86.92 करोड़ रुपये बताई गई है.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement