Advertisement

बॉलीवुड

हनुमान अंश' की सफलता से बॉलीवुड को मिला नया 'हिट फॉर्मूला', चंद दिनों में अनाउंस हुईं इतनी भक्ति फिल्में

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 16 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:44 AM IST
  • 1/8

हनुमान अंश की बॉक्स ऑफिस सक्सेस के बाद ऐसा लगता है कि बॉलीवुड में हिट फिल्में बनाने का एक और फॉर्मुला का इजात हुआ है. कुछ ही समय में कई सारी भक्ति वाली फिल्मों को अनाउंस कर डाला है. आइए, एक-एक करके उनपर नजर डालते हैं.

  • 2/8

हारे के सहारे खाटु श्याम हमारे नाम से फिल्म की घोषणा हुई है, जो खाटु श्याम बाबा की जिंदगी पर आधारित होगी. इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे उनकी महिमा इतनी ज्यादा है कि लोग उनकी भक्ति में दीवाने रहते हैं.

  • 3/8

फिर राबोला नाम से फिल्म की घोषणा हुई जिसे अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज चौहान बनाने वाले डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी बनाएंगे. इसमें महाकवि तुलसीदास की कहानी दिखाएगी.

Advertisement
  • 4/8

महाकवि तुलसीदास पर एक और फिल्म आएगी, जिसे हनुमान अंश बनाने वाले विशाल चतुर्वेदी बनाने वाले हैं. ये उनका नया प्रोजेक्ट है, जिसके लिए जनता भी बड़ी उत्सुक रहेगी. 

  • 5/8

अगले साल संजय मिश्रा और पलाश मुच्छल तेरा साई नाम से फिल्म लाएंगे, जिसमें हम साई बाबा की जिंदगी को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे. उन्हें लेकर पहले भी फिल्म और सीरियल बन चुके हैं, मगर हनुमान अंश की सफलता के बाद इसका क्या हाल होगा ये देखने वाली बात रहेगी.

  • 6/8

'श्रीमद्भागवतम्' भी एक फिल्म अनाउंस हुई है, जो सात पार्ट में बनाई जाएगी. श्रीमद्भागवतम् पार्ट I: विष्णुरत का पहला टीजर पोस्टर जारी हुआ जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के हाथ की झलक दिखाई गई.

Advertisement
  • 7/8

हनुमान अंश का भी सीक्वल आएगा, जिसे विशाल चतुर्वेदी ने अनाउंस किया था. इस बार कहानी नीम करोली बाबा की शुरुआती दिनों पर ज्यादा फोकस करेगी, जो पहले पार्ट में लोगों को उतनी नहीं दिखी थी.

  • 8/8

इस साल कृष्णावतारम पार्ट 1 भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने लोगों के बीच तगड़ा बज बनाया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सक्सेस हासिल कर गई थी, जिसके बाद इसका दूसरा पार्ट भी अनाउंस हुआ. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement