Advertisement

बॉलीवुड

तनीषा मुखर्जी का एंटीक घर, रईसी देखकर चौंकी फराह खान, काजोल ने लगाया पैसा!

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST
  • 1/11

फराह खान ने यूट्यूब पर नया व्लॉग शेयर किया है. इस बार फराह अपने कुक दिलीप के साथ तनीषा मुखर्जी के घर पहुंचीं. तनीषा का घर देखकर फराह हैरान हो गई. 
 

  • 2/11

मुंबई में तनीषा ने आलीशान घर बनवाया हुआ है, जिसे देखकर ऐसा महसूस होता है कि आप कोलकाता के किसी घर में पहुंच गए हों. 
 

  • 3/11

तनीषा, फराह और उनके कुक का वेलकम करती थीं. फिर फराह कहती हैं कि तनीषा कितना बड़ा घर बनाया हुआ है. ये कोलकाता की वाइब दे रहा है. 
 

Advertisement
  • 4/11

घर की दीवारों का रंग हो या फर्नीचर तनीषा के घर में रखी चीज एंटीक है, जो सिर्फ और सिर्फ नवाबी दौर की याद दिलाती है. एक्ट्रेस के घर में उनके परिवार की रॉयल्टी नजर आई. 

  • 5/11

फराह कुछ मिनटों तक घर में रखी चीजें निहारती रहीं. उन्होंने एक्ट्रेस से कहा कि घर का फर्नीचर भी काफी अच्छा है. इस पर तनीषा ने बताया कि ये सारा फर्नीचर पुराना है. 

  • 6/11

तनीषा कहती हैं कि मैं 14 साल पहले मुंबई शिफ्ट हुई थी. पहले मैं अपनी मां के साथ रहती थी. ये सारा फर्नीचर मां के घर का है. मेरे पापा बिल्कुल होमली नहीं थे. 

Advertisement
  • 7/11

हैरानी वाली बात ये है कि घर में रखा पुराना फर्नीचर भी नया और शानदार दिखता है, जिसे देखकर अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि ये सालों पुराना हो सकता है. 
 

  • 8/11

तनीषा के घर का डाइनिंग टेबल भी काफी कांच की टेबल के साथ वुड की चेयर्स रखती हुई हैं. डाइनिंग टेबल पर रखे बर्तन भी मुखर्जी खानदान की रहीसी की गवाही हैं. 

  • 9/11

फिर तनीषा, फराह को अपने टेरेस लेकर गईं, जो बिल्कुल किसी गोडाउन जितना बड़ा है. एक्ट्रेस ने टेरेस को अपने पसंदीदा प्लाटंस से सजा रखा है. टेरेस पर आराम फरमाने के लिए आरामदायक सोफा भी है. मतलब उस टेरेस पर 200 लोगों की पार्टी आराम से हो सकती है. 

Advertisement
  • 10/11

तनीषा ने बताया कि टेरेस पर पौधे उन्होंने लगाए हैं. इस पर फराह ने पूछा कि और काजोल ने क्या किया है. तनीषा हंसते हुए कहती हैं कि उन्होंने पैसे दिए हैं. चेक काटकर दिया है. 
 

  • 11/11

तनीषा के घर की खिड़कियां, किचन और हर छोटी से छोटी चीज अनोखी-खूबसूरत है, जिसे देखकर बस किसी बॉलीवुड मूवी और टीवी शो में दिखाए जाने वाले महल की याद आ जाती है. 

Photo: Screengrab

 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement