बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान अब अपने कुकिंग व्लॉग के लिए एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के घर पहुंचीं. इस दौरान फराह ने तमन्ना के लैविश घर का टूर भी करवाया.
(Photo: Farah Khan Youtube)
तमन्ना का घर अंदर से काफी लैविश और आलीशान है. घर में एंट्री करते ही बड़ा सा लिविंग रूम है. लिविंग रूम का इंटीरियर काफी रॉयल और खूबसूरत है.
(Photo: Farah Khan Youtube)
एक्ट्रेस के लिविंग रूम में पहले डाइनिंग एरिया बनाया गया है. वुडन टेबल-चेयर के ऊपर सीलिंग पर खास पेंडेंट्स एंटीक सीलिंग लाइट्स लगी हैं, जिन्होंने घर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए.
(Photo: Farah Khan Youtube)
घर के हॉल में खास सीटिंग एरिया बनाया गया है, जहां एक साथ कई लोग गैदर हो सकते हैं. हॉल में ओवल शेप सोफा सेट लगा है. दीवार पर बड़ी सी आर्टिस्टिक सीनरी लगी है, जो देखते ही बनती है.
(Photo: Farah Khan Youtube)
घर में लैविश ओपन किचन बना है, जहां से लिविंग और डायनिंग एरिया साफ दिखता है. किचन में लाइटिंग का खास इस्तेमाल किया गया है. पहली नजर में किचन किसी बार जैसा लगता है.
(Photo: Farah Khan Youtube)
हॉल में सोफा सेट के साथ एक बड़ा सा फिश एक्वेरियम रखा है, जिसमें बड़ी मछलियां तैरती हुई दिखती हैं. मछलियों को देख काफी सुकून और शांति का एहसास होता है.
(Photo: Farah Khan Youtube)
घर की बालकनी किसी रूम से भी ज्यादा बड़ी है. बालकनी में एक साइड सोफा सेट लगा है. साथ ही एक बड़ी सी 5 सीटर जकूजी भी है. तमन्ना ने बताया कि उन्होंने अब तक सिर्फ 3 बार जकूजी का इस्तेमाल किया है.
(Photo: Farah Khan Youtube)
तमन्ना का घर अंदर से किसी महल से कम नहीं है. एक्ट्रेस का घर देख फराह खान भी शॉक्ड नजर आईं.
(Photo: Farah Khan Youtube)
तमन्ना ने फराह संग अपने करियर को लेकर भी कई बातें शेयर कीं. उन्होंने फराह को अपना जूलरी शोरूम भी दिखाया. तमन्ना का घर और जूलरी शोरूम देखकर फैंस भी खुशी से गदगद हो गए.
(Photo: Farah Khan Youtube)