बॉलीवुड एक्टर सनी देओल को आपने कई दफा स्क्रीन पर एक्शन करते एंग्री यंग मैन के रोल में देखा होगा. लेकिन अब सनी देओल फिल्म रामायण में हनुमान के किरदार में छाने को तैयार है. फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं.
(Photo: Instagram @iamsunnydeol)
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी दमदार फिल्मों के साथ सनी देओल अपनी लैविश लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल मुंबई, मनाली, लोनावला में करीब 150 करोड़ की प्रॉपर्टी मालिक हैं.
(Photo: Instagram @iamsunnydeol)
मुंबई में सनी देओल का एक करोड़ों का आलीशान बंगला है. उनका लैविश घर मुंबई के जुहू इलाके में है, जिसे 'सनी विला' के नाम से जाना जाता है. इस बंगले की कीमत 50 से 60 करोड़ के आसपास बताई जाती है.
(Photo: Instagram @iamsunnydeol)
यह सिर्फ घर नहीं, बल्कि एक 5 मंजिला बिल्डिंग है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें उनका पोस्ट-प्रोडक्शन स्टूडियो भी मौजूद है. घर के अंदर जिम, स्विमिंग पूल, प्राइवेट थिएटर, लाइब्रेरी और ओपन गार्डन समेत कई लग्जरी फीचर्स मौजूद हैं.
(Photo: Instagram @iamsunnydeol)
इसके अलावा मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल्स में भी सनी देओल की एक बड़ी प्रॉपर्टी बताई जाती है. इस घर में पूल, जिम और थिएटर जैसी सुविधाएं हैं. यहां एक साथ करीब 40-50 लोगों की गैदरिंग हो सकती है. उनका ये बंगला किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है.
(Photo: Instagram @iamsunnydeol)
शहर की भागदौड़ से दूर सनी देओल का हिमाचल के मनाली में भी एक खूबसूरत फार्महाउस है. यह उनका वेकेशन होम है. सनी अक्सर परिवार के साथ समय बिताने वहां जाते हैं.
(Photo: Instagram @iamsunnydeol)
सोशल मीडिया पर भी उन्होंने मनाली के घर की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रखी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी के इस फार्महाउस की कीमत करीब 2 से 8 करोड़ तक बताई जाती है.
(Photo: Instagram @iamsunnydeol)
सनी देओल के पास लोनावला में भी बड़ा फार्महाउस है. यह करीब 100 एकड़ में फैला हुआ है और हरियाली के बीच बना है. धर्मेंद्र ज्यादातर वक्त इसी फार्महाउस में बिताते थे.
(Photo: Instagram @iamsunnydeol)
सनी देओल की प्रॉपर्टी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. उनके पास UK में भी एक शानदार बंगला है. यह उनकी इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट और ग्लोबल लाइफस्टाइल को दिखाता है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस बंगले को फिल्मों की शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
(Photo: Instagram @iamsunnydeol)
बता दें कि देओल परिवार बॉलीवुड के सबसे अमीर परिवारों में से एक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल की कुल नेटवर्थ करीब 220 करोड़ तक मानी जाती है. यह कमाई फिल्मों, प्रोडक्शन और दूसरी इनकम सोर्स से आती है. हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते.
(Photo: Instagram @iamsunnydeol)
सनी देओल के पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं. उनके कार कलेक्शन में Audi A8L, रेंज रोवर, Porsche Cayenne और मर्सिडीज बेंज जैसी गाड़ियां शामिल हैं.
(Photo: Instagram @iamsunnydeol)