Advertisement

बॉलीवुड

सूजा हुआ चेहरा, छोटे बाल, 61 की उम्र में ऐसी दिखती हैं अलीशा चिनॉय, पहचानना मुश्किल

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:46 PM IST
  • 1/9

90 के दशक का सुपरहिट गाना 'मेड इन इंडिया' आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है. भले ही इसे 30 साल से ऊपर हो चुका है, लेकिन शायद ही कोई इस गाने को गाने वालीं अलीशा चिनॉय को भूला होगा. 

  • 2/9

पॉप क्वीन कहलाने वालीं अलीशा हर दिल की धड़कन मानी जाती थीं, वो न सिर्फ अपनी आवाज बल्कि अपनी खूबसूरती से भी लोगों के दिलों पर राज करती थीं. 

  • 3/9

अलीशा अब 61 साल की हो चुकी हैं. उनका अंदाज पहले से काफी बदल चुका है. हाल ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिन्हें देख उन्हें पहचानना ही मुश्किल हो गया. 

Advertisement
  • 4/9

अलीशा का ट्रांसफॉर्मेशन चौंका देने वाला है. उनका चेहरा, हावभाव काफी बदल चुके हैं. क्यूट और स्टनिंग स्टाइल वाली अलीशा का चेहरा अब पफी (सूजा हुआ) हो चुका है. 

  • 5/9

लंबे बालों वाली अलीशा अब फ्रंट बैंग्स के साथ छोटे बाल रखना पसंद करती हैं. वो अपने पेट्स के साथ अकेले सुकून की जिंदगी जी रही हैं. 

  • 6/9

अलीशा के बदले हुलिये को उम्र का असर कहें या जीवन के उतार-चढ़ाव का- ये तो सिंगर ही बेहतर बता सकती हैं. लेकिन वो बता चुकी हैं कि उन्होंने डिप्रेशन से लंबी जंग लड़ी है.

Advertisement
  • 7/9

पर बावजूद इसके, एक बाद तो तय है कि अलीशा की स्माइल आज भी उतनी ही प्यारी है जितनी कि 30 साल पहले हमने मेड इन इंडिया गाने में देखी थी.

  • 8/9

अलीशा बता चुकी हैं कि वो अपने लंबे सिंगिंग करियर में कई मुश्किल दौर से गुजरी हैं. पति राजेश झावेरी से तलाक के बाद पिता मधुरकर चिनॉय की कैंसर से जंग और मौत ने उन्हें तोड़ दिया था.  

  • 9/9

18 मार्च 1965 को गुजरात के अहमदाबाद में जन्मीं अलीशा का असली नाम सुजाता चिनॉय है. उन्होंने साल 1985 में अपने एल्बम जादू से सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी कई गाने गाए.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement