Advertisement

बॉलीवुड

ट्रेन में पहली बार हुए पीरियड, घबराईं श्रेया घोषाल, पापा ने किया कंफर्ट, बेटी के लिए खरीदा पैड

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:01 PM IST
  • 1/11

बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. अपने घरवालों के सपोर्ट की वजह से वो आज इस मुकाम पर हैं.
 

  • 2/11

श्रेया अपने पिता के काफी करीब हैं. हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में सिंगर ने अपनी पहली पीरियड स्टोरी रिवील की है.
 

  • 3/11

श्रेया ने कहा कि उन्हें ट्रेन में पहली बार पीरियड आए थे. तब वो सारेगामापा के शूट से वापस घर लौट रही थीं.
 

Advertisement
  • 4/11

वो कहती हैं- जैसे ही मुझे पीरियड हुए मुझे लगा कुछ तो गड़बड़ है. मैंने पापा को इसके बारे में बताया.
 

  • 5/11

उन्होंने मुझे कंफर्ट किया. कुछ जुगाड़ दिया. क्योंकि हम लोग तब ट्रेन में थे, वहां से उतर भी नहीं सकते थे.
 

  • 6/11

''जब हम ट्रेन से उतरे, घर पहुंचे तो पापा ने सबसे पहले मुझे सैनिटरी पैड खरीदकर दिया.''  
 

Advertisement
  • 7/11

श्रेया ने कहा कि उनके पापा ने कभी समाज की छोटी सोच को खुद पर हावी नहीं होने दिया. उन्होंने बेटी का हर मंच पर सपोर्ट किया.
 

  • 8/11

जब वो छोटी थीं, लोग कहते थे पढ़ाई नहीं, सिंगिंग करेगी. लोग उनसे कहते थे क्यों बेटी के पीछे इतनी एनर्जी वेस्ट कर रहे हो?
 

  • 9/11

श्रेया कहती हैं- मेरे पापा कभी बेटी को कम नहीं आंकते थे. लोगों की ऐसी बातों को सुनकर उन्होंने कहा अब तो वो बेटी का पूरा साथ देंगे. 
 

Advertisement
  • 10/11

उन्होंने कहा- अब तो देखी जाएगी. मेरी बेटी म्यूजिक करेगी. वो लोगों की ऐसी बातों से ट्रिगर हो जाते थे. उन्हें ऐसी बातों से गुस्सा आता था.  
 

  • 11/11

All Photos: Instagram @shreyaghoshal
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement