बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले साल अपनी डेब्यू सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से सबके दिलों पर छा गए थे. हर किसी को उनका काम बेहद पसंद आया था.
Photo: Instagram @imsrk
आर्यन इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर फिर से सुर्खियों में आए हैं. वो अपने परिवार के साथ लंदन में हैं, जहां उन्हें एक लड़की के साथ कसीनो के बाहर स्पॉट किया गया. दोनों तब एक ही गाड़ी में बैठकर साथ निकल भी गए थे.
Photo: X @aryankhan_fc
आर्यन को इस मिस्ट्री गर्ल के साथ देखकर उनकी डेटिंग की चर्चा होने लगी है. हालांकि दोनों में से किसी ने इन अफवाहों को अभी तक खारिज नहीं किया है. आइए, जानते हैं कि कौन है वो लड़की जिसके साथ शाहरुख के बेटे का नाम जुड़ रहा है.
Photo: Instagram @aryan_for_lifee
आर्यन खान के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल का नाम विनी टकैर है, जो पेशे से एक सिंगर और सॉन्गराइटर हैं. वो डेनमार्क की रहने वाली हैं.
Photo: Instagram @vinnievvt
विनी अपने गाने खुद परफॉर्म भी करती हैं. कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उनके सॉन्ग भी मौजूद हैं. सिंगर कई बार मुंबई भी परफॉर्म करने आ चुकी हैं. सोशल मीडिया पर उनका इंडिया से काफी गहरा नाता नजर आता है.
Photo: Instagram @vinnievvt
सिंगिंग के अलावा विनी टकैर एक बिजनेसवुमन भी हैं. लिंक इन पर उन्होंने खुद को मार्केटिंग स्ट्रैटेजिस्ट और एंटरप्रेन्योर बताया है, जो टैलेंट और इवेंट मेनेजमेंट में एक्सपीरियंस रखती हैं.
Photo: Instagram @vinnievvt
विनी टकैर और आर्यन खान को लेकर पहले ऐसे दावे किए जा रहे थे कि दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं. हालांकि अब जब इसकी जांच की गई, तो ऐसा कुछ भी नहीं है.
Photo: Instagram @vinnievvt
वैसे आर्यन का नाम इससे पहले एक ब्राजीलियन मॉडल लारिसा बोनेसी संग भी जुड़ चुका है. दोनों के कई सारे दोस्त कॉमन नजर आए, जिससे उनकी डेटिंग की चर्चा हुई. हालांकि उनके रिश्ते का सच आजतक सामने नहीं आया.
Photo: X @aryankhan_fc