Advertisement

बॉलीवुड

पति राज संग रोमांटिक हुईं समांथा, खुशी से चहकीं, दिखा खूबसूरत अंदाज

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:58 AM IST
  • 1/8

साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी लाइफ के बेस्ट फेज में हैं. डायरेक्टर राज निदिमोरू संग दूसरी शादी के बाद, वो बेहद खुश नजर आ रही हैं.

Photo: Instagram @samantharuthprabhuoffl

  • 2/8

हाल ही में समांथा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने कुछ अनदेखे मोमेंट्स फैंस को दिखाए हैं. इनमें एक्ट्रेस को अलग-अलग इवेंट्स में देखा जा सकता है. इस फोटो में वो अपने पति राज के साथ खड़ी हैं.

Photo: Instagram @samantharuthprabhuoffl

  • 3/8

अगली फोटो में समांथा को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के अंदर देखा गया. उन्हें वहां एक इवेंट में इनवाइट किया गया था, जहां एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत साड़ी पहने पहुंची थीं.

Photo: Instagram @samantharuthprabhuoffl

Advertisement
  • 4/8

इसी बीच समांथा ने अपने पति राज निदिमोरू के साथ मिलकर कैमरे पर कुछ अनोखे-फनी पोज दिए. इसमें कपल काफी क्यूट दिखा.

Photo: Instagram @samantharuthprabhuoffl

  • 5/8

समांथा ने अपने पति राज द्वारा दिए गए फूलों की भी झलक दिखाई, जो उन्हें सरप्राइज के तौर पर दिए गए. इसमें एक्ट्रेस के चेहरे का ग्लो देखने लायक है.

Photo: Instagram @samantharuthprabhuoffl

  • 6/8

इन तस्वीरों में समांथा ने अपनी फिल्म 'मां इंटी बेगरम' की फोटो भी शेयर की, जिसका पोस्टर हैदराबाद में एक होर्डिंग पर लगा था. ये फिल्म एक्ट्रेस के दिल के भी बेहद करीब है. 

Photo: Instagram @samantharuthprabhuoffl

Advertisement
  • 7/8

पति राज निदिमोरू संग समांथा की तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिला है. उन्हें दोनों की क्यूट केमिस्ट्री काफी पसंद आई है. फैंस को खुशी है कि एक्ट्रेस अपनी जिंदगी में हैप्पी मोमेंट्स एन्जॉय कर रही हैं.

Photo: Instagram @samantharuthprabhuoffl

  • 8/8

समांथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर 2025 के दिन शादी रचाई थी. ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जहां सिर्फ कपल के करीबी लोग मौजूद थे. एक्ट्रेस की शादी की फोटोज ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

Photo: Instagram @samantharuthprabhuoffl

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement