Advertisement

बॉलीवुड

मुंबई में रिहाना का जलवा, अदाओं से किया घायल, पैपराजी संग खिंचाई फोटो

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:11 AM IST
  • 1/6

हॉलीवुड स्टार रिहाना इन दिनों मुंबई में हैं. यहां उन्होंने अपने मेकअप ब्रांड फेंटी ब्यूटी का लॉन्च किया. इस इवेंट से ढेरों फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

  • 2/6

ग्लोबल पॉप आइकन रिहाना को फेंटी ब्यूटी के लॉन्च पर जबरदस्त लुक में देखा गया. उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहना था. इवेंट में उनके साथ ईशा अंबानी पोज करती दिखीं. 

  • 3/6

ऑल ब्लैक आउटफिट में रिहाना कमाल लग रही थीं. 23 अप्रैल को सिंगर भारत आई थीं. तब सभी के मन में सवाल था कि आखिर रिहाना यहां क्या कर रही हैं. क्या वो कोई कॉन्सर्ट करेंगी. हालांकि अब साफ हो गया है कि उनका प्लान असल में बड़ा था.

Advertisement
  • 4/6

इवेंट में रिहाना ने सिर्फ अपनी अदाओं का जलवा ही नहीं बिखेरा. उन्होंने फैंस को उनके प्यार के लिए शुक्रिया भी कहा. साथ ही एक बार फिर पैपराजी की इच्छा पूरी करते हुए उनके साथ फोटो खिंचवाईं. ये सभी पल इंटरनेट पर छाए हुए हैं.

  • 5/6

इससे पहले रिहाना को एक और इवेंट में देखा गया था. यहां वो बटर येलो आउटफिट में नजर आई थीं. इस आउटफिट के साथ उन्होंने भारत के दो बड़े डिजाइनर्स मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची की डिजाइन की खूबसूरत इंडियन ज्वेलरी पहनी थी.

  • 6/6

रिहाना ने अपने एक हाथ में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया आइकॉनिक हाथफूल पहना था, जो उनके आउटफिट को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था. दूसरे हाथ में उन्होंने सब्यसाची का आइकॉनिक असम ब्रेसलेट पहना था. 18 कैरेट गोल्ड से बने इन कड़ों में टूर्मलाइन, नीलम, मूंगा, फिरोजा, पाइराइट, जैस्पर, मोती, और हीरे जड़े हुए थे.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement