साउथ ब्यूटी रश्मिका मंदाना लगातार हेडलाइंस में बनी हुई हैं. 5 अप्रैल को एक्ट्रेस ने अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया.
Photo: Instagram @rashmika_mandanna
शादी के बाद ये रश्मिका का पहला जन्मदिन था, जिसे उन्होंने ससुरालवालों के साथ मनाया.
Photo: Social Media
सोशल मीडिया पर रश्मिका के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें वो बेहद खुश देखी जा रही हैं.
Photo: Social Media
विजय ने रश्मिका के बर्थडे को स्पेशल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी. बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए विजय, रश्मिका को अपने होमटाउन कुर्ग ले गए.
Photo: Social Media
जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने पूजा-पाठ करने के बाद पैर छूकर बड़ों का आशीर्वाद लिया.
Photo: Instagram @rashmika_mandanna
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय की फैमिली ने कुर्ग में उनका दूसरा वेडिंग रिसेप्शन भी रखा था. इंटरनेट पर उनके वेडिंग रिसेप्शन की कई क्लिप वायरल हो रही हैं.
Photo: Screengrab
रश्मिका और विजय ने इस साल फरवरी में उदयपुर में शाही शादी रचाई थी. इसके बाद मार्च में हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन रखा. अब कुर्ग में दूसरा रिसेप्शन रखा गया.
Photo: Instagram @rashmika_mandanna