गैंगस्टर ड्रामा फिल्म मिर्जापुर में सोनल चौहान छाई हैं. उनका कमबैक लोगों को दमदार लगा है. अपने रोल को उन्होंने खूब एंजॉय किया.
एक पॉडकास्ट में सोनल से शादीशुदा एक्टर्स के रोमांटिक सीन करने पर सवाल किया गया. जानें उन्होंने इसका क्या जवाब दिया.
न्यूज बुक संग बातचीत में सोनल से पूछा गया कई दफा किसिंग सीन के दौरान एक्टर्स बहक जाते हैं. ऐसे में वो कितनी सिक्योर हैं?
सोनल के मुताबिक, कल को उनकी शादी इंडस्ट्री के किसी हीरो से हो, अगर कोई हीरोइन kiss करते वक्त बहके... शायद वो इसे स्वीकार नहीं कर पाएंगी.
वो कहती हैं- मुझे नहीं लगता मैं इतनी सिक्योर हो पाई हूं अभी तक. लेकिन कई बार ये बातें बस न्यूज के लिए बनाई जाती हैं.
''लेकिन अगर मेरा पार्टनर मुझे बहुत ज्यादा सिक्योर फील कराते हैं तो शायद ...'' सोनल से शादी, करियर पर भी सवाल किए गए.
उनसे पूछा गया- अगर आपका पति नॉर्मल शख्स होगा. वो आपके एक्टिंग फील्ड से इनसिक्योर होगा. तो क्या करोगे, छोड़ दोगे एक्टिंग?
सोनल ने कहा- अगर मैं उस शख्स के प्यार में होंगी तो शायद एक्टिंग छोड़ दूंगी. मैं अपने काम से बहुत प्यार करती हूं.
''लेकिन अगर मैं प्यार में हुई तो सब कुछ कर सकती हूं. मैं प्यार में कुछ भी छोड़ सकती हूं.''
सोनल ने वर्कफ्रंट पर फिल्म जन्नत से डेब्यू किया था. इसमें उनके अपोजिट इमरान हाशमी थे.
All Photos: Instagram @sonalchauhan