Advertisement

बॉलीवुड

करोड़ों की मालकिन हैं 'पेद्दी' स्टार की पत्नी, संभाली नाना की विरासत, जीती हैं लैविश लाइफ

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST
  • 1/11

राम चरण और उपासना कामिनेनी साउथ इंडस्ट्री के फेमस कपल हैं. इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म पेद्दी को लेकर चर्चा में हैं. 
 

  • 2/11

राम चरण जहां एक सफल एक्टर हैं. तो उनकी बैकबोन बनकर रहीं उपासना परिवार के साथ बिजनेस भी संभालती हैं. 
 

  • 3/11

उपासना बिजनेस घराने से हैं. उनकी गिनती फेमस बिजनेसवुमन में होती है. वो अपोलो हॉस्पिटल के फाउंडर डॉक्टर प्रताप सी रेड्डी की नातिन हैं. 
 

Advertisement
  • 4/11

उपासना की मां शोभना अपोलो हॉस्पिटल्स की एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन और पिता अनिल कामिनेनी 'केआई ग्रुप' (KEI Group) के फाउंडर हैं.
 

  • 5/11

उपासना अपोलो हॉस्पिटल्स की वाइस चेयरपर्सन हैं. वो हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म UR Life की फाउंडर हैं. फैमिली बिजनेस के अलावा ग्लोबल लाइफ सांइसेज में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर भी हैं.
 

  • 6/11

स्क्रीन की रिपोर्ट के मुताबिक, उपासना का फैमिली बिजनेस नेटवर्क 77,000 करोड़ का बताया जाता है. वो करोड़ों के साम्राज्य की मालकिन हैं. कामिनेनी परिवार का हेल्थकेयर सेक्टर में बोलबाला है.
 

Advertisement
  • 7/11

बीते सालों में उपासना ने फैमिली बिजनेस के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है. बिजनेस वर्ल्ड में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है.
 

  • 8/11

उपासना ने पढ़ाई पूरी करने के बाद फैमिली के प्रोफशनल ईको सिस्टम में एंट्री की. मां शोभना के इंफ्लुएंस की बदौलत वो लीडरशिप और काम में बेहतर कर पाईं.
 

  • 9/11

एक इंटरव्यू में उपासना ने बताया कि उनका परिवार पैसों से जुड़े मुद्दों को कैसे हैंडल करता है. इसके लिए एक लिखित संविधान बनाया गया है.
 

Advertisement
  • 10/11

उन्होंने कहा था- हमारा फैमिली संविधान नाना ने बनाया था. कंफ्यूजन या मतभेद होने पर हम उस संविधान को फॉलो करते हैं. इसलिए संपत्ति को लेकर को झगड़े नहीं होते. 
 

  • 11/11

उपासना लैविश लाइफ जीती हैं. राम चरण और वो 3 बच्चों के पेरेंट्स हैं. पहले उन्हें बेटी हुई थी. फिर जुड़वा बच्चे हुए.

All Photos: Instagram @upasanakaminenikonidelah
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement