Advertisement

बॉलीवुड

गब्बर के डायलॉग से स्वागत, यादों से भरे कमरे, फिल्मी फील देता है राकेश बेदी का आशियाना

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:24 PM IST
  • 1/10

धुरंधर में जमील जमाली का किरदार निभाकर राकेश बेदी ने धमाल ही मचा दिया. न सिर्फ उनकी बल्कि अब एक्टर की फैमिली की भी चर्चा होने लगी है. 

  • 2/10

राकेश ने धुरंधर से शोबिज में धमाकेदार री-एंट्री मारी है. एक्टर मुंबई में सालों से रह रहे हैं, और यहां अपना आलीशान आशियाना भी बसा चुके हैं, जो किसी छोटी-सी फिल्म की दुनिया से कम नहीं है. इसका हर एक कोना उनके करियर की याद को बयां करता है.

  • 3/10

राकेश का घर मुंबई के अंधेरी वेस्ट में मूवी टावर में है. यहां वो अपनी पत्नी अराधना और बेटी रितिका के साथ रहते हैं. उनकी एक और बेटी है रिद्धिमा- जिनकी शादी हो चुकी है. 

Advertisement
  • 4/10

फराह खान के व्लॉग में राकेश के घर की झलक देखने को मिली, जो किसी सुपरस्टार के घर से कम नहीं लगी. एक्टर ने इसे फिल्मी टच भी दिया है. हालांकि इसमें उनकी पत्नी आराधना का हाथ है. इसे उन्होंने ही सजाया है.

  • 5/10

राकेश के घर की एंट्री से ही पता चलता है कि ये किसी एक्टर का घर है. क्योंकि यहां कुछ स्लेट्स लगी हैं, जिनपर फिल्मी डायलॉग लिखे हैं. इनमें से एक पर शोले फिल्म के गब्बर डायलॉग है- जो डर गया समझो मर गया. 
 

  • 6/10

राकेश के घर का अंदर का नजारा आपको अपने जैसे घर की याद दिलाएगा. बिना किसी शो-शा के सुकून और पारिवारिक फीलिंग. आरामदायक सोफे-टेबल से सजा उनका लिविंग रूम बेहद कोजी है. 

Advertisement
  • 7/10

वहीं सिटिंग एरिया में भी कम्फर्टेबल गद्देदार चेयर हैं. टेक्सचर्ड वॉल पेंट के साथ मेल खाते शो-पीस और लैम्प शेड से सजाया गया है. 

  • 8/10

राकेश बेदी स्क्रिप्टिंग भी करते हैं, वो कई प्ले की कहानियां लिख चुके हैं. उन्हें पढ़ने का भी बेहद शौक है. उनकी खुद की कस्टमाइज लाइब्रेरी है. 

  • 9/10

राकेश ने घर में अपना एक छोटा-सा ऑफिसनुमा कमरा सेट किया हुआ है. जहां उन्होंने फैंस की गिफ्ट की पेंटिंग्स, पॉपुलर प्ले के पोस्टर और स्केचिस सजाए हैं. 
 

Advertisement
  • 10/10

राकेश लगभग 40 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. वो अब तक तकरीबन 150 फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनकी नेटवर्थ 65 से 70 करोड़ बताई जाती है. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement