बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपने बोल्ड सीन्स के लिए भी जानी जाती है. वो कई बार फिल्मों में न्यूड और इंटीमेट सीन्स दे चुकी हैं. लेकिन उन्हें भारी मुश्किलें तब झेलनी पड़ीं थीं जब एक ऐसा क्लिप वायरल हुआ जिसमें वह डायरेक्टर अनुराग कश्यप को अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाती नजर आ रही थीं. इस क्लिक के लीक होने के बाद राधिका का घर से निकलना बंद सा हो गया था.
राधिका ने आजतक से बातचीत में इसका जिक्र किया और बताया कि उनपर कितना बुरा असर पड़ा था. ‘Lust Stories 3’ में नजर आईं राधिका आप्टे ने बताया कि उनकी एक क्लिप लीक होने के बाद हालात इतने खराब हो गए थे कि वह चार दिनों तक घर से बाहर तक नहीं निकल पाई थीं. राधिका ने कहा- हम इंटीमेट सीन करने की आजादी के बारे में बात कर रहे थे, लेकिन जब मैंने जो कुछ किया था, उसका एक क्लिप लीक हो गया, तो मैं सच में चार दिनों तक घर से बाहर नहीं निकल पाई.
'दिक्कत यह है कि यह चीज बहुत जल्दी आपके घर तक पहुंच सकती है. आपके दरवाजे की घंटी बज सकती है और आपके घर के बाहर कोई खड़ा हो सकता है, क्योंकि उसे किसी बात से आपत्ति हुई. इसलिए यह इतना आसान नहीं है. यह उससे कहीं ज्यादा पेचीदा मामला है.'
राधिका ने बताया कि मामला सिर्फ इंटरनेट तक सीमित नहीं रहा था, बल्कि उनके आसपास के लोग भी उस लीक क्लिप को देखने लगे थे. उन्होंने कहा- लेकिन जब बात सेक्सुअलिटी की आई, तो मेरी क्लिप लीक हो गई और इसे संभालना बहुत मुश्किल हो गया. मुझे याद है कि मेरी स्टाइलिस्ट ने मुझे बताया था कि उसका ड्राइवर उस क्लिप को देखना बंद ही नहीं कर पा रहा था और उससे बार-बार पूछ रहा था, ‘तुम उसके घर जा रही हो?’ मेरे वॉचमैन ने भी वह क्लिप देख ली थी. इस तरह की चीजें होने लगी थीं और मेरे लिए इसे संभालना बहुत मुश्किल हो गया था.
राधिका ने बताया कि उस वक्त उन्हें अपनी सुरक्षा की भी चिंता सताने लगी थी. उन्होंने अपने ड्राइवर और स्पॉट दादा से सीधे इस बारे में बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि- आखिरकार मैंने अपने ड्राइवर और अपने स्पॉट दादा को फोन किया और उनसे कहा, ‘एक क्लिप लीक हो गई है. क्या तुमने इसे देखा है? क्योंकि अगर नहीं देखा है, तो मैं तुम्हें भेज देती हूं. इसे देखो, अगर तुम्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है, तो फिर तुम्हें मेरी सुरक्षा करनी होगी. अगर तुम मेरे साथ काम नहीं करना चाहते, तो मत करो. ये तुम्हारी सैलरी है, तुम जा सकते हो.
राधिका ने बताया कि उनके ड्राइवर और स्पॉट दादा के जवाब ने उन्हें उस मुश्किल समय में थोड़ी राहत दी. 'उन दोनों ने कहा, ‘हम तुम्हारा ख्याल रखेंगे.’ मैं बहुत डरी हुई थी, क्योंकि उस वक्त मैं एक अपार्टमेंट में अकेली रहती थी. तो हां, ऐसी स्थिति काफी पेचीदा हो सकती है.'
राधिका ने यह भी खुलासा किया कि एक बार उन्होंने ऐसा प्रोजेक्ट छोड़ दिया था, जिसे वह बहुत मन से करना चाहती थीं. वजह थी उस समय का माहौल और उससे अपने परिवार पर पड़ सकने वाला असर. उन्होंने बिना प्रोजेक्ट का नाम बताए कहा- एक ऐसा प्रोजेक्ट भी था, जिसे मैं बहुत, बहुत ज्यादा करना चाहती थी. मैं यह नहीं बता सकती कि कौन सा प्रोजेक्ट था, लेकिन मैं उसे नहीं कर पाई, क्योंकि मैं बहुत डर गई थी. उस वक्त का राजनीतिक माहौल इसकी वजह था. और जब मैं राजनीति कह रही हूं, तो मेरा मतलब सिर्फ राजनीति से नहीं है, राजनीति के कई अलग-अलग मतलब हो सकते हैं.
राधिका ने माना कि उस प्रोजेक्ट को छोड़ने का फैसला उनके लिए इसलिए भी मुश्किल था, क्योंकि उन्होंने पहले कभी डर के आधार पर अपने फैसले नहीं लिए थे. उन्होंने कहा- मुझे बहुत शर्म आ रही थी, क्योंकि मैंने कभी भी, बिल्कुल कभी भी डर के आधार पर कोई फैसला नहीं लिया था. लेकिन आखिरकार मैंने फैसला किया कि मैं यह प्रोजेक्ट नहीं करूंगी, क्योंकि इससे मेरे पूरे परिवार को खतरा हो सकता था.
राधिका ने डर जताते हुए कहा कि- मैंने कुछ घटनाओं के बारे में सुना था और (डायरेक्टर) अनुराग ने भी मुझसे कहा था कि मुझे यह नहीं करना चाहिए. तो मेरे साथ पहले भी ऐसा कुछ हुआ है और इसका सेक्स या सेक्सुअलिटी से कोई लेना-देना नहीं था. उनके मुताबिक, लीक क्लिप के बाद उन्हें अपने घर, आसपास के लोगों और अपनी सुरक्षा तक को लेकर सोचना पड़ा.
हालांकि राधिका हिम्मत करके बहुत जल्द ही इस सदमे से उबर गईं. वो मानती हैं कि इंटीमेसी और बोल्ड सीन्स फिल्म की जरूरत के हिसाब से हों तो करने में हर्ज नहीं.
(All Photos: Instagram @radhikaofficial)