Advertisement

बॉलीवुड

'कमरे में बिस्तर था और मैं घबराई हुई थी', आमिर खान संग इंटीमेट सीन के बाद पूजा बेदी ने क्या बताया?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST
  • 1/9

पूजा बेदी ने उस पुरानी अफवाह को हंसी में उड़ा दिया जिसमें कहा गया था कि 'जो जीता वही सिकंदर' में काम करते समय वे और आमिर खान एक-दूसरे की ओर अट्रैक्ट हुए थे. हालांकि एक्ट्रेस को आमिर के साथ एक और फिल्म याद आई, जिसमें एक इंटीमेट सीन के बाद उन्हें कुछ देर के लिए यह सोचना पड़ा कि कैमरा बंद होने के बाद क्या होगा? (Photo: Instagram/@poojabediofficial)

  • 2/9

मंसूर खान की डायरेक्ट की हुई फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' 1992 में रिलीज हुई थी और हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा 'कमिंग-ऑफ-एज' फिल्मों में से एक बन गई थी. आमिर और पूजा के अलावा फिल्म में आयशा जुल्का, दीपक तिजोरी और मामिक सिंह भी थे.
 

  • 3/9

सालों बाद पूजा से उस अफवाह के बारे में पूछा गया कि फिल्म के दौरान वे और आमिर एक-दूसरे की ओर अट्रैक्ट हुए थे.  उन्होंने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू हंसते हुए कहा, 'आप मजाक कर रहे हैं.'
 

Advertisement
  • 4/9

इसके बाद पूजा ने 'आतंक ही आतंक' फिल्म से जुड़ी आमिर के साथ एक बिल्कुल अलग याद शेयर की. फिल्म में उनका एक छोटा सा रोल (कैमियो) था और उन्होंने बताया कि दोनों ने एक ऐसा सीन शूट किया था जिसे उन्होंने 'पैशनेट लव मेकिंग' सीक्वेंस बताया. हालांकि, यह सीन फाइनल फिल्म में शामिल नहीं किया गया.

  • 5/9

एक्ट्रेस ने बताया कि यह सीक्वेंस मुंबई की फिल्म सिटी के पास एक बंगले में शूट किया गया था. आज के समय के उलट, जब एक्टर्स आमतौर पर शॉट्स के बीच अपनी वैनिटी वैन में लौट जाते हैं, पूजा को याद है कि उस समय सेट पर इंतजाम अलग तरह के होते थे.

  • 6/9

इंटीमेट सीक्वेंस पूरा करने के बाद उन्हें और आमिर को एक कमरे में साथ इंतजार करने के लिए कहा गया, जिसमें एक बिस्तर था. उस समय एक युवा एक्ट्रेस होने के नाते पूजा ने माना कि इस स्थिति ने उन्हें घबरा दिया था. 

Advertisement
  • 7/9

उन्होंने याद करते हुए कहा, 'दिमाग में हजारों ख्याल आ रहे थे, और कहा कि बॉलीवुड के बारे में सुनी गई कहानियों की वजह से उन्हें चिंता होने लगी कि आगे क्या हो सकता है.'
 

  • 8/9

दरवाजा बंद होने और दोनों एक्टर्स के चुपचाप बैठे रहने पर, पूजा ने कहा कि वह और ज्यादा कन्फ्यूज और डरी हुई महसूस करने लगीं. लेकिन अजीब सी खामोशी आखिरकार ऐसे खत्म हुई जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी. पूजा के अनुसार, आमिर ने बस उनकी तरफ देखा और पूछा, 'शतरंज खेलोगी?'

  • 9/9

इससे उनकी चिंता तुरंत दूर हो गई. क्योंकि वे दोनों पहले से ही अक्सर साथ में शतरंज खेलते थे, इसलिए पूजा खुशी-खुशी मान गईं और शतरंज का सेट मंगवाया. एक्ट्रेस ने आमिर को 'सभ्य' और 'अच्छा इंसान' बताते हुए पूजा ने कहा, 'वह उन घटिया को-स्टार्स में से नहीं थे.'

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement