फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे हैं जो मुंबई की भीड़भाड़ से दूर शांति में जिंदगी जीना पसंद करते हैं. लेजेंडरी एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी इनमें से एक हैं. उनका उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में लैविश कॉटेज बना हुआ है.
Photo: Instagram @neena_gupta
मुक्तेश्वर के पहाड़ों में नीना का ये आलीशान कॉटेज बना हुआ है. यहां वो अपने पति विवेक मेहरा संग रहती हैं. दोनों साथ में सुकून के पल बिताते हैं. एक्ट्रेस ने कई दफा अपने इस आशियाने की झलक इंस्टा पर दिखाई है.
Photo: Instagram @neena_gupta
नीना ने इंस्टा पर लेटेस्ट वीडियो पोस्ट कर बताया कि वो मुक्तेश्वर के अपने घर पर ठहरी हुई हैं. मुंबई की तेज धूप में कई दिनों तक शूटिंग करने के बाद वो पहाड़ों में अपने घर लौट आई हैं.
Photo: Instagram @neena_gupta
नीना ने अपने खूबसूरत घर की झलक दिखाई है. पेड़ पौधों से चारों तरफ घिरा हुआ उनका ये घर बेहद खूबसूरत है. नीना का ये लैविश घर शांत माहौल, शुद्ध ताजी हवा और नेचर की खूबसूरती को दिखाता है.
Photo: Instagram @neena_gupta
उनके घर की खिड़कियों से खूबसूरत वादियां दिखती हैं. कोजी इंटीरियर, वॉर्म लाइट इस कॉटेज की खूबसूरती बढ़ाते हैं. नीना इसे अपना हॉलिडे होम भी कहती हैं.
Photo: Instagram @neena_gupta
नीना के लैविश कॉटेज में रस्ट वुडन इंटीरियर का काम हुआ है. घर का मिनिमलिस्ट डिजाइन शांति और इंटीमेट माहौल क्रिएट करता है. घर के हर कोने से हिमालय की चोटियां दिखती हैं.
Photo: Instagram @neena_gupta
सनसेट और सनराइज के अद्भुत व्यू का मजा लिया जा सकता है. घर के बाहर एक गार्डन और टैरेस है. जहां नीना नेचर के बीच वक्त बिताती हैं. चाय की चुस्कियां लेती हैं. योगा करती हैं.
Photo: Instagram @neena_gupta
नीना का ये घर किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है. बैकयार्ड में बड़ा सा गार्डन, हरे भरे पहाड़ इस लोकेशन को खास बनाते हैं.
Photo: Instagram @neena_gupta
सर्दियों में उनका घर पूरी तरह बर्फ की सफेद चादर से ढक जाता है. नीना ने लॉकडाउन के वक्त यहां काफी टाइम बिताया था. वो पति संग वीडियोज शेयर करती थीं.
Photo: Instagram @neena_gupta
वुडन इंटीरियर और लग्जरी से भरपूर इस कॉटेज की कीमत 30 करोड़ के आसपास बताई जाती है. उनकी बेटी मसाबा भी अक्सर यहां विजिट करती हैं.
Photo: Instagram @neena_gupta