Advertisement

बॉलीवुड

Mika Singh Confirm Marriage: 50 की उम्र में दूल्हा बनेंगे मीका सिंह? शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोले- वो मुझे मार दे...

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST
  • 1/9

बॉलीवुड-पंजाबी सिंगर मीका सिंह के पास घर, गाड़ी और पैसा सब है. सबकुछ होते हुए भी मीका सिंह ने अब तक शादी नहीं रचाई. 
 

  • 2/9

मीका सिंह टेलीविजन पर स्वयंवर भी रचा चुके हैं. टेलीविजन एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' की विनर बनी थीं. 
 

  • 3/9

'स्वयंवर - मीका दी वोटी' में आकांक्षा को अपना हमसफर चुनने के बाद भी मीका ने उनसे शादी नहीं की. वो आज भी सिंगल लाइफ जी रहे हैं. 

Advertisement
  • 4/9

न्यूज18 इंडिया संग बातचीत में मीका ने शादी ना करने की वजह बताई है. मीका ने कहा कि मैंने शादी की तरफ ध्यान नहीं दिया. 
 

  • 5/9

 सिंगर ने कहा कि अभी मैं करीब-करीब 50 साल का हो गया हूं. तो जब शादी करूंगा मेरा बकरा-वुकरा कटने के लिए तैयार है. 
 

  • 6/9

तो मेरा ये था कि जब मेरी शादी होगी, मैं गूंगा हो जाऊंगा, चुप हो जाऊंगा और बहरा हो जाऊंगा. मीका ने कहा कि मैं 100 प्रतिशत शादी करूंगा. 

Advertisement
  • 7/9

मीका कहते हैं कि शादी का मतलब समझौता होता है कि आपको सामने वाले की बात सुननी ही सुननी है. या तो वो मुझे मारे या मैं उसे मारूं. तो बेहतर है कि वो मुझे मार दे. मैं चुपकर बैठ जाऊंगा. 
 

  • 8/9

इसका मतलब ये है कि मीका सिंह शादी करेंगे, पर वो दूल्हा कब बनेंगे और उनकी होने वाली दुल्हन कौन होगी. ये आने वाला वक्त बताएगा.   

  • 9/9

All Photos: Instagram @mikasingh

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement