Advertisement

बॉलीवुड

'1 लाख रुपये+कॉम्प्रोमाइज' करना होगा, एक्ट्रेस को म‍िला ऑफर, बोलीं- नॉन-नेपो किड होने की म‍िली सजा

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST
  • 1/9

फोर मोर शॉट्स फेम मानवी गागरू ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर या फिल्मी बैकग्राउंड के कदम रखने वाली मानवी ने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्हें कई अजीब और अनकम्फर्टेबल सिचुएशन्स का सामना करना पड़ा था.

  • 2/9

हाल ही में टू गर्ल्स एंड टू कप्स पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान मानवी ने खुलासा किया कि एक बार उन्हें एक प्रोजेक्ट के लिए मैसेज मिला था, जिसमें लिखा था- 1 लाख रुपये + कॉम्प्रोमाइज. उस वक्त वो इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थीं और उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिर इसका मतलब क्या है.
 

  • 3/9

उन्होंने कहा- ये मेरे करियर की शुरुआत की बात है. मुझे मैसेज आया और मैंने रिप्लाई करके पूछ लिया- 'कॉम्प्रोमाइज मतलब?' क्योंकि मुझे सच में नहीं पता था कि इसका मतलब क्या होता है.

Advertisement
  • 4/9

इस मैसेज को लेकर कन्फ्यूज हुईं मानवी ने तुरंत एक कास्टिंग डायरेक्टर से सलाह ली, जिन्हें वो अपना मेंटर मानती थीं. मानवी ने बताया कि जैसे ही उन्होंने वो मैसेज अपने मेंटर को दिखाया, उन्होंने बिना देर किए साफ शब्दों में कहा- इसे तुरंत डिलीट करो और इस इंसान को ब्लॉक कर दो.

  • 5/9

उन्होंने हंसते हुए कहा- मुझे पहले लगा कि शायद इसका मतलब होगा कि बजट में कुछ एडजस्ट करना है या नहीं. जैसे GST होता है ना, वैसे ही कोई टर्म होगा मैंने सोचा- 1 लाख रुपये + GST या कॉम्प्लीमेंटरी या कुछ ऐसा होगा. मुझे कुछ समझ नहीं आया था.

  • 6/9

मानवी ने कहा कि पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की होती है कि किसी ने ऐसा ऑफर टेक्स्ट मैसेज पर भेज दिया. वो बोलीं- मैं तो इम्प्रेस हो गई थी. आमतौर पर लोग ऐसे मामलों में कोई सबूत नहीं छोड़ना चाहते. फोन पर बातें करते हैं ताकि कोई रिपोर्ट न कर सके. लेकिन यहां तो सीधे टेक्स्ट में लिखा था- 1 लाख रुपये + कॉम्प्रोमाइज.

Advertisement
  • 7/9

मानवी का मानना है कि इंडस्ट्री में नए लोगों, खासकर जिनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होता, उन्हें ऐसे कई मुश्किल हालातों से गुजरना पड़ता है. उन्होंने कहा- नॉन-नेपो किड्स के साथ यही होता है. इंडस्ट्री के नियम, भाषा और तौर-तरीकों को समझना आसान नहीं होता.

  • 8/9

मानवी ने एक और दिलचस्प घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें एक मैगजीन के कवर फोटोशूट का ऑफर मिला था. कवर पर आने का मौका सुनकर वो बेहद खुश हो गईं और लगभग हां भी कर दी थी.

  • 9/9

लेकिन जब उन्होंने ये बात उस समय अपने बॉयफ्रेंड को बताई तो उसने सलाह दी कि पहले मैगजीन के बारे में ठीक से रिसर्च कर लो. बॉयफ्रेंड की सलाह मानते हुए मानवी ने मैगजीन के बारे में जानकारी जुटाई. रिसर्च करने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वो एक एडल्ट मैगजीन थी. इसके बाद उन्होंने बिना देर किए उस ऑफर को ठुकरा दिया.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement