नितेश तिवारी के मेगा प्रोजेक्ट रामायण में रणबीर कपूर ने राम और साई पल्लवी ने सीता का रोल प्ले किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं मूवी में मंथरा कौन बनी हैं.
टीवी और फिल्मों की जानी मानी अदाकारा शीबा चड्डा मूवी में मंथरा बनी हैं. जो कि रामायण के अहम किरदारों में से एक है. इसके लिए मंथरा फैंस को परफेक्ट चॉइस लगी हैं. जानते हैं उनके बारे में...
सहारनपुर में 1972 में जन्मी शीबा ने थिएटर से अपना करियर शुरू किया था. तब उनकी उम्र महज 14 साल बताई जाती है. बचपन से एक्टिंग की तरफ उनका झुकाव था.
उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में पढ़ाई की है. अनुराग कश्यप उनके क्लासमेट थे. इसी कॉलेज से शाहरुख खान भी पढे़ थे. वो शीबा के सीनियर थे.
शीबा दो फिल्मों (जीरो, रईस) में शाहरुख की मां का रोल प्ले कर चुकी हैं. शीबा ने फिल्म 'दिल से' से एक्टिंग की दुनिया में धाक जमाई. वो ज्यादातर सपोर्टिंग किरदार में दिखीं, लेकिन हर रोल में उन्होंने धाक जमाई.
शीबा ने फिल्मों, टीवी शोज, वेब सीरीज में यादगार किरदार प्ले किए हैं. उनका हर छोटा किरदार इंपैक्टफुल रहा है. उनके हिट प्रोजेक्ट्स में गली बॉय, हम दिल दे चुके सनम, बधाई हो, मिर्जापुर शामिल हैं.
एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुद को मिलने वाले रोल्स पर कहा था कि भले ही उन्हें मां और बुआ टाइप के किरदार मिलते हों. मगर वो हर बार उन रोल्स में नया कुछ जोड़ने की कोशिश करती हैं.
पर्सनल लाइफ की बात करें तो, शीबा ने थियेटर आर्टिस्ट अतुल कुमार संग शादी की थी. हालांकि बाद में उनका तलाक हो गया था. उनकी एक बेटी है.
सीमा ने तलाक के बाद लॉन्ग टर्म रिश्ते में रहने का खुलासा किया था. लेकिन वो शख्स कौन है इसकी एक्ट्रेस ने कभी कोई जानकारी नहीं दी.
रामायण में मंथरा का रोल शीबा के करियर को माइलेज देगा. ये उनके अभी तक के किए गए किरदारों से अलग होगा. फैंस को भरोसा है मंथरा के रोल में वो शाइन करेंगी.
All Photos: Instagram @sheeba.chadha