Advertisement

बॉलीवुड

350 करोड़ पार 'दृश्यम 3', पति आंद्रे संग रोमांटिक हुईं श्रेया सरन, सरेआम किया लिप KISS

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:20 AM IST
  • 1/8

साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रेया सरन एक बार फिर अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बनाने वाली श्रेया आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरों और वीडियो के जरिए सुर्खियां बटोरती रहती हैं. (Photo: Vinod Singh)

  • 2/8

इन दिनों वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'दृश्यम 3' की शानदार सफलता का आनंद ले रही हैं. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और इसी जबरदस्त कामयाबी का जश्न मनाने के लिए मुंबई में एक ग्रैंड सक्सेस पार्टी रखी गई थी. (Photo: Vinod Singh)

  • 3/8

इस जश्न के माहौल में श्रेया अपने पति आंद्रे कोस्चीव के साथ शामिल हुईं, जहां कैमरे के सामने दोनों का रोमांटिक अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह गया. (Photo: Vinod Singh)

Advertisement
  • 4/8

मुंबई में आयोजित 'दृश्यम 2' की सक्सेस पार्टी में जब श्रेया सरन अपने पति आंद्रे कोस्चीव के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचीं, तो मीडिया की नजरें उन्हीं पर टिक गईं. पैपराजी को पोज देते समय दोनों एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह खोए नजर आए. (Photo: Vinod Singh)

  • 5/8

कैमरे के सामने पोज देते-देते दोनों काफी सहज दिखे और उन्होंने बिना झिझक के एक-दूसरे को लिप किस कर दिया. रेड शॉर्ट ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही श्रेया और उनके पति का यह बेबाक अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. (Photo: Vinod Singh)

  • 6/8

रेड कार्पेट पर आंद्रे के साथ लिप किस करने के बाद श्रेया ने वहां मौजूद पैपराजी का भी ध्यान खींचा. उन्होंने मुस्कुराते हुए फोटोग्राफर्स को फ्लाइंग किस दिए और कैमरे के लिए अलग-अलग अंदाज में पोज दिए. फिल्म की भारी सफलता उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी. (Photo: Vinod Singh)

Advertisement
  • 7/8

पति के साथ उनकी यह कैमिस्ट्री और मस्ती भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है, हालांकि कुछ लोग कैमरे के सामने इस तरह के खुलेपन को लेकर कमेंट्स भी कर रहे हैं. (Photo: Vinod Singh)

  • 8/8

अजय देवगन और श्रेया सरन स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3' ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं. बॉक्स ऑफिस पर 232 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है. वहीं अगर दुनियाभर के आंकड़ों की बात करें, तो इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 366 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

(Photo: Vinod Singh)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement