Advertisement

बॉलीवुड

कभी डॉन, कभी फौजी, कभी सनकी पति... स्क्रीन पर नाना पाटेकर का दमदार ट्रांसफॉर्मेशन, हर रोल में छोड़ते गए छाप

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST
  • 1/12

बॉलीवुड के 'क्रान्तिवीर' नाना पाटेकर के निधन ने उनके चाहने वालों को बड़ा झटका दिया है. नाना अपने किरदारों के जरिए फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे.

 

Photo: Social Media
 

  • 2/12

एक्टिंग में उनका कोई सानी नहीं था. उन्होंने स्क्रीन पर अपनी वर्सिटैलिटी दिखाई. हर किरदार की गहराई और उसके स्केल को बारीकी से निभाया. तभी तो वो स्क्रीन पर हर किरदार को जीते हुए दिखे.

Photo: Social Media
 

  • 3/12

उनकी फिल्मोग्राफी एक 'संपूर्ण फनकार' की रही है. वो पर्दे पर फौजी, पिता, नेता, हीरो, विलेन सब बने. एंग्री मैन से कॉमेडी तक उन्होंने बेस्ट की. उनकी एक्टिंग की रेंज ने हैरान किया.
 

Photo: Social Media
 

Advertisement
  • 4/12

नाना की सबसे बड़ी खूबी थी कि वो कभी किसी रोल में टाइपकास्ट नहीं हुए. उन्होंने दर्शकों को हंसाया, रुलाया, डराया और गुस्सा भी दिलाया. जानें उनके आइकॉनिक रोल्स के बारे में...
 

Photo: Social Media
 

  • 5/12

अन्ना- परिंदा
नाना के आइकॉनिक किरदारों में अन्ना सेठ का नाम सबसे ऊपर आता है. विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म परिंदा में एक्टर ने मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन का रोल प्ले किया था. 

Photo: Social Media
 

  • 6/12

अन्ना एक हिंसक गैंगस्टर था. जिसके अंदर सनक, गुस्सा और अहंकार कूट-कूटकर भरा था. स्क्रीन पर नाना ने अपनी आंखों, आवाज और बॉडी लैंग्वेज से खौफ पैदा किया. 

Photo: Social Media
 

Advertisement
  • 7/12

प्रकाश- क्रान्तिवीर 
फिल्म क्रान्तिवीर में नाना ने प्रकाश का रोल प्ले किया, जो कि सिस्टम, भ्रष्टाचार और नेताओं की राजनीति से त्रस्त है. नाना ने इतना दमदार काम किया कि उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर मिला.

Photo: Social Media
 

  • 8/12

मेजर चौहान- प्रहार: द फाइनल अटैक
प्रहार मूवी में एक्टर ने मेजर चौहान का रोल निभाया था. एक्टिंग के साथ उन्होंने फिल्म का डायरेक्शन भी किया था. वो कड़क आर्मी ऑफिसर बने थे. इस फिल्म के लिए नाना ने 3 साल फौज में जाकर ट्रेनिंग ली थी. 

Photo: Social Media
 

  • 9/12

सदाशिव- नटसम्राट
मराठी फिल्म नटसम्राट एक्टर की दिल छू लेने वाली मूवीज में गिनी जाती है. नाना ने एक रिटायर्ड रंगमंच अभिनेता का रोल प्ले किया था. जिसने पूरी जिंदगी थियेटर को दी. लेकिन उम्र के आखिरी पड़ाव में परिवार ने उसे अकेला और असहाय छोड़ा.
 

Photo: Social Media
 

Advertisement
  • 10/12

उदय शेट्टी- वेलकम 
फिल्म वेलकम में नाना ने उदय शेट्टी बनकर ऐसी कॉमेडी कर डाली कि सबका दिल खुश हो गया. वो एक सनकी और मजेदार किरदार है जो अंडरवर्ल्ड से जुड़ा है. नाना की कॉमिक टाइमिंग दमदार थी. उनका ये रोल कल्ट क्लासिक बना.

Photo: Social Media
 

  • 11/12

इंस्पेक्टर साधु आगाशे- अब तक छप्पन
नाना ने स्क्रीन पर एक गंभीर पुलिवाले का रोल भी शानदार प्ले किया था. मूवी 'अब तक छप्पन' में वो इंस्पेक्टर साधु आगाशे के रोल में दिखे. जो कि एनकाउंटर स्पेशलिस्ट है. इंटेंस लुक और एक्सप्रेशंस से उन्होंने रोल में परफेक्शन डाला.

Photo: Social Media
 

  • 12/12

अग्निसाक्षी (1996)
अग्निसाक्षी में नाना ने सनकी और जुनूनी पति का किरदार निभाकर अपना अलग ही शेड स्क्रीन पर दिखाया. कैसे एक इंसान का प्यार ऑब्सेशन में बदलता है, इसे शानदार तरीके से दिखाया गया. 

Photo: Social Media
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement