Advertisement

बॉलीवुड

मनाली की हसीन वादियों में कंगना रनौत का लैविश आशियाना, 7BHK घर में लगीं हिमाचली पेंटिंग-पत्थरों की एंटीक सजावट

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST
  • 1/12

बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आने वाली हैं. कंगना अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं. इसी बीच उनकी लैविश लाइफस्टाइल भी सुर्खियों में है. 

(Photo: Instagram @kanganaranaut) 

 

  • 2/12

बॉलीवुड से लेकर राजनीति में अपने कदम जमाने वाली कंगना हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं. मुंबई के अलावा कंगना का हिमाचल प्रदेश के मनाली में भी आलीशान घर है, जो पहाड़ों और हसीन वादियों के बीच बना है. कंगना का ये घर किसी शाही महल से कम नहीं है. 

(Photo: Instagram @kanganaranaut) 

 

  • 3/12

कंगना ने लगभग 4 साल पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घर की इनसाइड तस्वीरें शेयर करके फैंस का अपने खूबसूरत और लैविश आशियाने की झलक दिखाई थी. 

 

(Photo: Instagram @kanganaranaut) 

Advertisement
  • 4/12

कंगना का मनाली वाला घर पारंपरिक तरीके से डिजाइन किया गया है, जो नदी के पत्थरों, स्थानीय स्लेट और लकड़ी का इस्तेमाल करके बनाया गया है. घर के चारों तरफ हरियाली और पहाड़ हैं. 

(Photo: Instagram @kanganaranaut) 

  • 5/12

कंगना के मनाली मेंशन में 7 बेडरूम और 7 बाथरूम हैं. हर एक कमरे को अलग और खास तरीके से डिजाइन किया गया है. घर में इंटीरियर में मॉडर्न के साथ ट्रेडिशनल टच भी दिखता है. 
 

(Photo: Instagram @kanganaranaut) 

  • 6/12

हर कमरे की थीम अलग है. इस रूम की दीवारों और सीलिंग पर खास वुडन वर्क किया गया है. कमरे में बड़ी खिड़कियां और दरवाजे हैं, जहां से बाहर की फ्रेश हवा, रोशनी आती है. 

 

(Photo: Instagram @kanganaranaut) 

Advertisement
  • 7/12

मास्टर बेडरूम और घर में कई जगह शाही कालीन बिछे हैं. घर की दीवारों पर प्राचीन लकड़ी की नक्काशी हुई है, जो राजशाही ठाठ-बाठ का एहसास कराती है. 

(Photo: Instagram @kanganaranaut) 

  • 8/12

घर के एक हिस्से में कांच का एक कंजर्वेटरी (शीशमहल) है. इस रूम में विंटेज फर्नीचर रखा है, जो संस्कृति और मॉर्डनाइजेशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है.

 

(Photo: Instagram @kanganaranaut) 

  • 9/12

कंगना के लिविंग रूम से पहाड़ों का खूबसूरत नजारा दिखता है. घर में वुडन फ्लोरिंग की गई है. दीवारों पर भी वुडन वर्क हुआ है. घर को लैंप, पेंटिंग्स और एंटीक शोपीस से सजाया गया है. 

 

(Photo: Instagram @kanganaranaut) 

Advertisement
  • 10/12

लकड़ी से बनी घर की दीवारों और दरवाजों पर नक्काशी का खास काम हुआ है. घर में कई जगह भगवान की पेंटिंग लगी है. 

(Photo: Instagram @kanganaranaut) 

  • 11/12

घर की दीवारों को कंगना ने अपने और परिवार की तस्वीरों से सजाया हुआ है. सीढ़ियों पर भी वुडन पैनलिंग दिखाई दे रही है, जो घर को काफी कोजी और वार्म लुक दे रही है. 

 

(Photo: Instagram @kanganaranaut) 

  • 12/12

कंगना के घर में कई बड़ी बालकनी हैं. यहां बैठकर सुबह और शाम की चाय पीने का अपना ही मजा है, क्योंकि चारों तरफ हरियाली और पहाड़ों को खूबसूरत नजारा दिखाई देता है, जो किसी के भी दिल को सुकून और खुशी से भर सकता है. 

(Photo: Instagram @kanganaranaut) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement