'इंडियन आइडल 1' से फेमस हुए सिंगर राहुल वैद्य मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं. लेकिन आज राहुल करोड़ों के मालिक हैं.
राहुल वैद्य ने मुंबई के बांद्रा में आलीशान घर खरीदा है. फराह खान अब अपने कुकिंग व्लॉग के लिए राहुल वैद्य के घर पहुंचीं. फराह ने राहुल के लग्जरी घर की इनसाइड झलक दिखाई.
राहुल वैद्य का नया घर अंदर से किसी महल से कम नहीं है. राहुल का महलों जैसा आशियाना देखकर फराह चौंक गईं.
राहुल ने अपने घर में बड़ा सा आलीशान सीटिंग एरिया बनाया गया है. लिविंग रूम की थीम क्रीम कलर में रखी है. थीम से कलर कॉर्डिनेटेड सोफा सेट लगाए गए हैं.
सोफा सेट के सामने दीवार पर एक बड़ी सी टीवी लगी है, जहां पूरा परिवार साथ बैठकर एन्जॉय करता है.
राहुल वैद्य की बालकनी से मुंबई का दूर-दूर तक का नजारा दिखाई देता है. बालकनी से बाहर का नजारा देखकर फराह को न्यू यॉर्क की याद आ गई.
बालकनी में राहुल ने झूला भी लगाया है. फराह ने झूले पर बैठकर राहुल से कई सारी बातें शेयर कीं.
राहुल वैद्य ने अपने घर की दीवारों को अपने पेरेंट्स, बेटी और शादी की तस्वीरों से सजाया हुआ है. परिवार संग अपनी खूबसूरत यादों को वो दिल से लगाकर रखते हैं.
राहुल ने अपने घर में एक छोटा सा खूबसूरत मंदिर भी बनाया है. घर की दीवारों को उन्होंने खूबसूरत पेंटिंग्स से सजाया है.
राहुल वैद्य का घर अंदर से देखकर फैंस भी खुशी से गदगद हो गए हैं. सिंगर का आशियाना बिल्कुल सपनों के महल जैसा है.
(All Photos: Farah Khan Youtube Vlog)