Advertisement

बॉलीवुड

ससुर बनेंगे इम्तियाज अली, बेटी ने गुपचुप की सगाई, कौन है होने वाला दामाद?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST
  • 1/10

बधाई हो! इम्तियाज अली की बेटी इदा की सगाई हो गई है. उन्होंने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल संग रिश्ते को आगे बढ़ाया है.


Photo: Instagram @idaali11
 

  • 2/10

इम्तियाज ने इंस्टा स्टोरी पर बेटी की सगाई की फोटो पोस्ट की है. तस्वीर में कृष अपनी लेडीलव को अंगूठी पहनाते हुए दिख रहे हैं.
 

Photo: Instagram @imtiazaliofficial

  • 3/10

कपल के चेहरे पर मुस्कान है. बंदगला सूट में कृष हैंडसम लगे. वहीं इदा ट्रैडिशनल आउटफिट में खूबसूरत लगीं. उन्होंने पेस्टल पिंक शिमरी साड़ी पहनी है.
 

Photo: Instagram @idaali11
 

Advertisement
  • 4/10

इम्तियाज ने पोस्ट में लिखा- आप सभी का आशीर्वाद चाहिए. उन्होंने ये पोस्ट इदा और कृष को टैग करते हुए 'द न्यूली एंगेज्ड' लिखा है. 
 

Photo: Instagram @idaali11
 

  • 5/10

जुलाई 2026 में कृष ने स्टारकिड को प्रपोज किया था. इदा ने इंस्टा पर बॉयफ्रेंड के ड्रीमी प्रपोजल की फोटो पोस्ट की थी. कृष ने घुटनों पर बैठकर इदा को प्रपोज किया था. 
 

Photo: Instagram @idaali11
 

  • 6/10

दोनों की रोमांटिक तस्वीरें वायरल हुई थीं. इदा-कृष इंस्टा पर अक्सर लवी डवी तस्वीरों को पोस्ट करते हैं. उनकी केमिस्ट्री शानदार है. 
 

Photo: Instagram @idaali11
 

Advertisement
  • 7/10

इदा ने अपने पापा की तरह इंडस्ट्री में कदम रखा है. उन्होंने फिल्ममेकिंग को अपना करियर चुना है. इदा ने थाई मसाज, माया, लिफ्ट जैसे प्रोजेक्ट्स डायरेक्ट किए हैं.
 

Photo: Instagram @idaali11
 

  • 8/10

वहीं कृष शोबिज से ताल्लुक नहीं रखते हैं. कपल सालों से रिश्ते में हैं. अनुराग कश्यप की बेटी आलिया संग उनका अच्छा बॉन्ड है. उनकी साथ में फोटोज भी वायरल हैं.
 

Photo: Instagram @idaali11
 

  • 9/10

कृष की उम्र 24 साल बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, वो क्वांटिटेटिव रिसर्चर के तौर पर काम करते हैं. इम्तियाज संग वो अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं.


Photo: Instagram @idaali11
 

Advertisement
  • 10/10

फैंस को कृष और इदा की शादी का इंतजार है. हालांकि अभी तक वेडिंग डेट अनाउंस नहीं की गई है. कपल को इंडस्ट्री से भी बधाइयां मिल रही हैं.
 

Photo: Instagram @idaali11
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement