मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के भांजे इमरान खान फिल्मों से दूर हैं. लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट में बने रहते हैं.
Photo: Instagram @imrankhan
वो तलाकशुदा हैं. 19 की उम्र में उनकी जिंदगी में अवंतिका मलिक आई थीं. दोनों ने डेट करना शुरू किया था.
Photo: Instagram @avantikamalik18
2010 में उनकी सगाई हुई. फिर अगले साल 2011 में उनकी प्राइवेट सिविल सेरेमनी में शादी हुई थी. 2014 में उनकी बेटी ने जन्म लिया.
Photo: Instagram @imrankhan
मगर जल्द उनकी शादी खतरे में पड़ गई. मई 2019 में उन्होंने अलग रहना शुरू किया. अवंतिका ने बेटी संग इमरान का घर छोड़ा.
Photo: Instagram @imrankhan
इमरान के मुताबिक, अवंतिका संग उनका रिश्ता टॉक्सिक हो गया था. उनकी शादी अनहेल्दी चल रही थी. उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया.
Photo: Instagram @imrankhan
अवंतिका के लिए इमरान से अलग होना बुरे सपने जैसा था. इसे वो अपनी जिंदगी का सबसे बुरा दौर बताती हैं. इमरान और अवतिंका बचपन के दोस्त थे.
Photo: Instagram @avantikamalik18
एक इंटरव्यू में अवंतिका ने कहा था- जिस दिन तलाक हुआ, मैं इतना रोई थी जैसे किसी की मौत हो गई हो. मैं बुरी तरह टूट गई थी.
Photo: Instagram @imrankhan
इमरान भले ही अवंतिका से अलग हो चुके हैं. लेकिन वो बेटी से बहुत प्यार करते हैं. वो खुद को बेटी का सिंगल पेरेंट बताते हैं. उसका सारा काम खुद करते हैं.
Photo: Instagram @imrankhan
इमरान के मुताबिक, उनके और अवंतिका के बीच बेटी की कस्टडी बंटी हुई है. गुरुवार से रविवार तक बेटी उनके साथ रहती है. ये दिन उनके लिए बहुत खास होते हैं.
Photo: Instagram @imrankhan
अवंतिका एंटरप्रन्योर और प्रोफेशनल मिक्सोलॉजिस्ट हैं. बॉलीवुड के इनर सर्कल से वो जुड़ी हुई हैं. कई स्टार वाइफ्स संग उनकी दोस्ती है.
Photo: Instagram @avantikamalik18
अवंतिका से तलाक लेने के बाद इमरान की जिंदगी में एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन की एंट्री हुई. दोनों लिव इन में रहते हैं. वे साथ में काफी खुश हैं.
Photo: Instagram @lekhawashington
इमरान ने लेखा संग अपने रिश्त को काफी पहले ऑफिशियल कर दिया था. दोनों की इंटरनेट पर रोमांटिक फोटोज वायरल रहती हैं.
Photo: Instagram @lekhawashington