दिशा पाटनी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिनका एक लुक ही लोगों को दीवाना करने के लिए काफी रहता है. वो अक्सर अपने नए लुक्स से फैंस को घायल करती रहती हैं.
अब दिशा ने फिर से इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देख लोगों की सांसें थम सी गई हैं.
दिशा पाटनी टाइगर-प्रिंट ड्रेस पहने हुए काफी इनटेंस लुक में नजर आई हैं. तस्वीरों में उनका कॉन्फिडेंस देखा जा सकता है.
कुछ फोटोज में दिशा ने अपने हाथ में बिल्ली भी पकड़ी हुई है, जिनके साथ वो कॉन्फिडेंटली कैमरा पर पोज दे रही हैं. बिल्ली की स्किन और एक्ट्रेस की ड्रेस, दोनों एक-दूसरे से मैच करती दिख रही है.
मिनिमल मेकअप और खुले बालों में दिशा का लुक शानदार था. इनमें उनकी कातिलाना अदाएं भी देखने लायक रहीं. अलग-अलग पोज में उनका टशन भी लाजवाब था.
दिशा के नए लुक को फैंस ने काफी पसंद किया है. एक्ट्रेस को सब हॉट, सेक्सी, गॉर्जियस बुला रहे हैं. कई लोग तो उन्हें इस अंदाज में देखकर 'उफ' कर रहे हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो इन दिनों वेलकम टू द जंगल फिल्म के लिए भी सुर्खियों में हैं. अक्षय कुमार संग उनकी केमिस्ट्री देखने के लिए कई लोग एक्साइटेड हैं.
All Photos: Instagram @dishapatani