Advertisement

बॉलीवुड

'देवदास' के लिए ऐश्वर्या ने बहाया खून, शाहरुख ने पी शराब, माधुरी को लेकर उड़ी थी अफवाह, जानें फिल्म की खास बातें

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 04 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:37 AM IST
  • 1/16

2002 में रिलीज हुई देवदास आइकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में शुमार है. इसे आज भी कल्ट माना जाता है. फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसी जबरदस्त कास्ट थी. फिल्म अब फिर से सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है. फैंस के लिए बेहद खुशी की बात है. 

तो इस मौके पर हमने सोचा कि क्यों ना आपको इस फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें बताएं, जिनका शायद आपको अभी तक अंदाजा नहीं था.

  • 2/16

बहुत कम लोग जानते हैं कि देवदास फिल्म सबसे पहले सलमान खान को ऑफर की गई थी, लेकिन बात नहीं बन पाई. इसके बाद शाहरुख खान ने देवदास का किरदार निभाया और इसे यादगार बना दिया.

  • 3/16

चुन्नी बाबू का रोल पहले गोविंदा और फिर सैफ अली खान को ऑफर हुआ था. जब दोनों से बात नहीं बनी, तब यह किरदार जैकी श्रॉफ को मिला.

Advertisement
  • 4/16

शाहरुख खान ने देवदास के किरदार के लिए बहुत मेहनत की. किरदार को असली दिखाने के लिए वह थोड़ी शराब भी पीते थे और घंटे धोती पहनकर रिहर्सल करते थे. उन्होंने बताया था कि धोती संभालना उनके लिए सबसे मुश्किल था.

  • 5/16

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म पर खूब पैसा खर्च किया. सिर्फ चंद्रमुखी के कोठे के सेट पर ही करीब 12 करोड़ रुपये लगे थे और पारो के लिए 600 से ज्यादा साड़ियां बनवाई गई थीं.

  • 6/16

कहा जाता है कि भंसाली ने देवदास पर अपना सबकुछ लगा दिया था. फिल्म लगभग 50 करोड़ रुपये में बनी और बॉक्स ऑफिस पर करीब 100 करोड़ रुपये की कमाई की.

Advertisement
  • 7/16

‘काहे छेड़ छेड़ मोहे’ गाने में माधुरी दीक्षित ने करीब 30 किलो वजन का लहंगा पहना था, जिसमें डांस करना उनके लिए काफी मुश्किल था.

  • 8/16

सुपरहिट गाना ‘ढोला रे ढोला’ को शूट करने में 7 दिन से ज्यादा का समय लगा था, जिसमें ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित नजर आई थीं.

  • 9/16

चुन्नी बाबू का रोल मनोज बाजपेयी को भी ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि वह उस समय सिर्फ लीड रोल करना चाहते थे.

Advertisement
  • 10/16

फिल्म की शूटिंग के दौरान अफवाह थी कि माधुरी दीक्षित प्रेग्नेंट हैं, लेकिन बाद में साफ हुआ कि यह सच नहीं था.

  • 11/16

‘ढोला रे’ गाने में ऐश्वर्या राय ने बहुत भारी झुमके पहने थे. डांस करते वक्त उनके कान से खून तक निकल आया, लेकिन उन्होंने गाना पूरा किया.

  • 12/16

देवदास को साल 2003 के ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की तरफ से भेजा गया था, लेकिन यह नॉमिनेशन नहीं पा सकी.

  • 13/16

कहा जाता है कि करीना कपूर खान ने भंसाली की दो फिल्में ठुकरा दी थीं. देवदास के लिए उन्होंने स्क्रीन टेस्ट दिया, लेकिन उनका चयन नहीं हुआ.

  • 14/16

श्रेया घोषाल अपने पहले ही गाने 'बैरी पिया' के लिए फिल्मफेयर और नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली पहली और अब तक की इकलौती सिंगर हैं.

  • 15/16

फिल्म का बड़ा हिस्सा मुंबई के धारावी में शूट किया गया था, जहां 20वीं सदी के पुराने कोलकाता को दोबारा बनाया गया था.

  • 16/16

चंद्रमुखी के लिए पहले सुष्मिता सेन को फाइनल किया गया था, लेकिन शूटिंग से सिर्फ 15 दिन पहले कास्टिंग बदल दी गई और यह रोल माधुरी दीक्षित को मिला. भंसाली चाहते थे कि इस फिल्म में मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स दोनों हों. हालांकि इस रोल के लिए मनीषा कोइराला भी लाइन में थीं.

 

(Photos: Screengrab)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement