गीता कपूर बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर हैं. वो कई फिल्मों में बड़े-बड़े स्टार्स को नचा चुकी हैं. गीता कपूर अब डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' को जज करती नजर आ रही हैं.
लेकिन गीता कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. दरअसल, गीता कपूर 52 साल की हैं. मगर अब तक उन्होंने शादी नहीं रचाई है.
अब फिल्मीज्ञान संग लेटेस्ट इंटरव्यू में गीता कपूर से उनकी लव लाइफ पर बात की गई. गीता से पूछा गया कि उन्हें प्रपोज करने का सबसे बेस्ट तरीका क्या है? उनके मिस्टर राइट को उन्हें कौन सा डांस स्टेप्स करते हुए प्रपोज करना चाहिए?
इस पर गीता ने रिएक्ट करते हुए कहा- मुजे प्रपोज करने का कोई तरीका नहीं है. डांस करके तो मुझे कोई भी बिल्कुल प्रपोज न करें. इससे मैं बिल्कुल इंप्रेस नहीं होऊंगी.
बता दें कि कई बार रूमर्स उड़ चुकी हैं कि गीता ने गुपचुप शादी कर ली है. गीता कपूर ने अपनी शादी की अफवाहों पर एक पुराने इंटरव्यू में कहा था- मेरे बारे में यह अफवाह फैली हुई है कि मैं शादीशुदा हूं. कहा जा रहा है कि मैंने चुपके से शादी कर ली है, जबकि इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है.
'अगर मैंने शादी की होती, तो मैं बड़े गर्व से कहती कि हां, मैं शादीशुदा हूं और मेरे कई बच्चे हैं. इस अफवाह को फैलाना अब बंद कर देना चाहिए.'
गीता कपूर को लेकर ये भी अफवाह थी कि वो करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. उनके पास आलीशान घर- लग्जरी गाड़िया हैं. गीता से जब इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था- हम सभी लोग जो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं..हमारी दौलत को लेकर ऐसी खबरें उड़ती रहती हैं.
'मैंने कहीं देखा था कि किसी ने लिखा था कि मेरे पास करोड़ों की कारें और बंगले हैं. तब मैं सोचती हूं कि ये सब कहां हैं, मुझे भी तो पता होना चाहिए.'
'वो करोड़ों की कारें कहां हैं, मैं उन्हें चलाना चाहती हूं. करोड़ों के बंगले कहां हैं, मैं वहां रहना चाहती हूं. किस बैंक में मेरे ये करोड़ों रुपये हैं, मैं उन्हें खर्च करना चाहती हूं.'
'यह अफवाहें मुझे हैरान कर देती हैं. हमारे पास जो भी संपत्ति है, उसके बारे में सरकार जानती है और हम उस पर टैक्स भी भरते हैं.'
(All Photo: Instagram @geeta_kapurofficial)