इरफान खान के बेटे और एक्टर बाबिल का मुंबई स्थित लोखंडवाला में खूबसूरत घर है. फराह खान ने उनके घर का टूर किया.
Photo: Instagram @babil.i.k
वो अपने कुक दिलीप के साथ बाबिल के घर गईं. फराह ने कहा कि इस खूबसूरत घर का क्रेडिट इरफान की पत्नी सुतापा को जाता है.
Photo: Instagram @babil.i.k
बाबिल का घर सिपंलिसिटी और कंफर्ट के साथ इरफान की यादों से सजा हुआ है. फराह ने इस घर की बेहद तारीफ की.
Photo: Screengrab
मेन एंट्रेंस से पहले बड़ी सी लॉबी है. जिसे खूबसूरत और आर्टिस्टिक डेकोर से सजाया गया है. मेन डोर के बाहर दीवार पर अरबी में गोल्ड प्लेटेड बोर्ड पर कुरान की आयतें लिखी हैं.
Photo: Screengrab
घर का सबसे बड़ा हाईलाइट इरफान खान को डेडिकेटेड कॉर्नर है. यहां उनकी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर रखी है. एक्टर की फोटो के सामने रजनीगंधा के फूल सजाए गए हैं.
Photo: Screengrab
दीवार पर इरफान की फिल्म 'किस्सा' का पोस्टर लगा है. ये कॉर्नर देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं.
Photo: Screengrab
लिविंग रूम आर्टिस्टिक और ट्रेडिशनल अंदाज में डेकोर किया गया है. लिविंग रूम में पिंग-पोंग टेबल रखी है. मोटी रस्सियों से बंधा एक बड़ा लकड़ी का झूला है.
Photo: Screengrab
ग्रे कलर्ड सोफे, सिल्वर पैटर्न कुशन और खूबसूरत कॉफी टेबल इस प्लेस की सुंदरता को बढ़ाते हैं. रूम को बुक्स, डेकोरेटिव आइटम्स से सजाया गया है.
Photo: Screengrab
दीवार पर नक्काशीदार लकड़ी का पैनल है. घर का डेकोर बोहेमियन और एंटीक स्टाइल से इस्पायर्ड है.
Photo: Screengrab
बाबिल का रूम बेहद स्पेसियस है. कमरे में ढेर सारे गिटार, बुक्स रखे हैं. मसाज चेयर, डेस्कटॉप, स्पीकर और ट्रेडमिल रखी है. रूम में बाबिल ने अपने अवॉर्ड्स सजाए हैं.
Photo: Screengrab
बाबिल के भाई अयान का म्यूजिक और गेमिंग स्टूडियो है. घर में लैविश किचन है. एक बड़ी बालकनी है, जहां ढेर सारे पौधे रखे गए हैं. डाइनिंग एरिया में वुडन टेबल लगी है.
Photo: Screengrab
Photo: Screengrab