Advertisement

बॉलीवुड

आशा भोसले का पोती संग था गहरा बॉन्ड, प्यार के मामले में रहीं बदकिस्मत

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST
  • 1/10

बॉलीवुड की लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था. वह पंडित दीनानाथ मंगेशकर की तीसरी बेटी हैं. उनके पिता क्लासिकल सिंगर और एक्टर थे.

All Photos: Instagram/@asha.bhosle

  • 2/10

ऐसे में आशा समेत उनके सभी बहन भाई, लता मंगेशकर, उषा मंगेशकर, हृदयनाथ मंगेशकर और मीना खडीकर सभी संगीतकार बने. इन सभी में सबसे फेमस लता मंगेशकर ही रहीं.

  • 3/10

आशा भोसले ने महज 10 साल की उम्र में संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. उनका पहला गाना साल 1943 में एक मराठी फिल्म में आया. इसे उन्होंने बहन लता मंगेशकर के साथ गाया था. इसके बाद 16 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म 'रात की रानी' के लिए अपना पहला सोलो गाया.

Advertisement
  • 4/10

बहन लता, उषा और मीना के साथ आशा भोसले बढ़िया बॉन्ड शेयर करती थीं. हालांकि लता मंगेशकर और उनके बीच हमेशा प्रोफेशनल जिंदगी में दुश्मनी की खबरें आती रहीं. इसे आशा ने कई बार नकारा. उन्होंने यह भी बताया था कि वो अपनी बड़ी बहन से अलग पहचान सिनेमा में बनाना चाहती थीं.

  • 5/10

16 साल की ही उम्र में आशा भोसले को बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपतराव भोसले से प्यार हो गया था. तब गणपतराव की उम्र 31 साल थी. आशा ने परिवार के खिलाफ जाकर भागकर शादी की. मगर ये शादी अच्छी नहीं चली. पति समेत ससुराल वालों ने उनके साथ बुरा व्यवहार और मारपीट की. इस शादी से उन्हें तीन बच्चे हुए. 1960 में आशा और गणपतराव अलग हो गए थे.

  • 6/10

आशा ने साल 1980 में आर डी बर्मन से शादी की थी. बॉलीवुड के लेजेंडरी म्यूजिक डायरेक्टर रहे बर्मन की मां को ये रिश्ता मंजूर नहीं था. ये दोनों ही की दूसरी शादी थी. बर्मन ने आशा से पहले रीता पटेल से शादी की थी. दोनों का तलाक 1971 में हुआ. बर्मन और आशा, म्यूजिक डायरेक्टर के निधन तक साथ थे. दोनों ने मिलकर आशा भोसले के तीनों बच्चों की परवरिश की.

Advertisement
  • 7/10

आशा भोसले का बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस रहीं पद्मिनी कोल्हापुरे से भी करीबी रिश्ता था. पद्मिनी की दादी और आशा के पिता दीनानाथ भाई-बहन हुआ करते थे. पद्मिनी की बहन शिवांगी कोल्हापुरे और उनकी बेटी और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ भी आशा भोसले का अच्छा बॉन्ड रहा था. सभी को त्योहार और अन्य सेलिब्रेशन में साथ देखा जाता था.

  • 8/10

आशा भोसले के तीन बच्चों में सबसे बड़े थे हेमंत भोसले उर्फ हेमंत कुमार. हेमंत ने शुरुआत में बतौर पायलट काम किया था. फिर वो म्यूजिक डायरेक्टर बन गए थे. उन्होंने फिल्म 'अनपढ़' के गाने 'अजी कहो क्या हाल है' को कम्पोज किया था, जिसे आशा और किशोर कुमार ने गाया. सितंबर 2015 में स्कॉटलैंड में हेमंत का निधन हो गया था. वो कैंसर से पीड़ित थी.

  • 9/10

बेटे हेमंत की मौत के वक्त आशा भोसले सिंगापूर में परफॉर्म कर रही थीं. हेमंत से पहले साल 2012 में आशा की बेटी वर्षा भोसले ने सुसाइड कर अपनी जान ले ली थी. उनके दूसरे बेटे आनंद भोसले हमेशा उनके साथ रहे हैं. पोती जनाई भोसले, आनंद की ही बेटी हैं.

Advertisement
  • 10/10

आशा भोसले और जनाई भोसले का बॉन्ड पूरे परिवार में सबसे गहरा था. 92 की दादी के साथ 23 साल की जनाई अक्सर वक्त बिताते दिखती थीं. दोनों एक दूसरे पर खूब प्यार भी लुटाती थीं. दादी के बीमार होने पर जनाई ने ही सामने आकर अपडेट दी थी.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement