खान परिवार के चिराग अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा संग तलाक के बाद दूसरी शादी करके अपना घर बसा लिया है. अरबाज ने साल 2023 में शूरा संग परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में निकाह किया था.
शादी के बाद अरबाज और शूरा एक नन्ही परी के पेरेंट बन चुके हैं. कपल ने अपनी बेटी का नाम सिपारा रखा है. शूरा ने बताया कि उनकी लाडली का नाम उनके ससुर सलीम खान ने रखा है.
दरअसल, शूरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आस्क मी सेशन रखा. उन्होंने फैंस के कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए.
शूरा से एक यूजर ने कहा कि वो थोड़ी मोटी हो गई हैं. इसपर उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद उनका 20 किलो वजन बढ़ गया है.
शूरा, अरबाज खान संग शादी से पहले रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट थीं. वो कई सेलेब्स के मेकअप करती थीं. लेकिन शादी के बाद वो हाउसवाइफ बन गई हैं. शूरा ने खुद फैन के सवाल पर कहा कि वो फिलहाल होममेकर, फुल टाइम वाइफ और मां बन चुकी हैं.
शूरा से एक फैन ने उनकी क्वालिफिकेशन भी पूछी. इसपर उन्होंने बताया कि उन्होंंने बिजनेस एंड फाइनेंस में MBA किया है. मगर अब वो हाउसवाइफ बन चुकी हैं.
एक यूजर ने शूरा से पूछा कि उनकी मैरिड लाइफ कैसी चल रही है? इसपर उन्होंने सीधे जवाब देते हुए कहा- मस्त.
शूरा ने मां बनने के बाद के अपने एक्सपीरियंस को भी साझा किया. शूरा ने बताया कि जब से वो मां बनी हैं, तब से अभी तक एक भी रात ठीक तरह से सोई नहीं हैं.
शूरा ने अरबाज खान संग अपने 23 साल के ऐज गैप पर भी बात की. अरबाज को बूढ़ा कहने पर उन्होंने हेटर से कहा- अरबाज बूढ़े नहीं हैं. वो लिमिटेड एडिशन विंटेज मॉडल हैं.
शूरा ने इसके अलावा भी फैंस के कई दूसरे सवालों के जवाब दिए. खान परिवार की बहू बनकर वो काफी ज्यादा खुश हैं.
(All Photo: Instagram/@sshurakhan)