Advertisement

बॉलीवुड

35 की उम्र में IVF से मां बनी एक्ट्रेस, एक साथ 2 बेटियों को दिया जन्म, भावुक हुआ पति

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST
  • 1/9

बॉलीवुड एक्टर आदित्य सील और एक्ट्रेस अनुष्का रंजन को ढेरों बधाई. पावर कपल के घर एक साथ डबल खुशियां आई हैं. अनुष्का रंजन ने एक साथ दो बेटियों को जन्म दिया है. 
 

  • 2/9

आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने इंस्टाग्राम पर जॉइंट पोस्ट शेयर करके फैंस को गुडन्यूज दी है. पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि बेटियों का वेलकम करके उनका दिल खुशियों से भर गया है. 

  • 3/9

पोस्ट में अनुष्का और आदित्य ने अपनी न्यूलीबॉर्न बेटियों के नाम भी रिवील कर दिए हैं. कपल ने अपनी लिटिल प्रिंसेस के नाम Vira Ranjan Seal और Mahi Ranjan Seal रखे हैं. उनकी बेटियों का जन्म 23 अगस्त को हुआ है. 

Advertisement
  • 4/9

पोस्ट के कैप्शन में आदित्य ने लिखा- मेरी जिंदगी में खुशियां बिखेरने मेरी किरणें आ गई हैं... दिल प्यार और शुकराने से भर गया है. 

  • 5/9

जुड़वां बेटियों के पेरेंट बनने पर अनुष्का और आदित्य को फैंस और सेलेब्से से खूब बधाइयां मिल रही हैं. 

  • 6/9

गौहर खान, आकांक्षा रंजन, रकुल प्रीत, भूमि पेडनेकर, अथिया शेट्टी समेत कई सितारे कपल को गुड विशेज दे रहे हैं और उनकी नन्ही परियों पर प्यार लुटा रहे हैं. 

Advertisement
  • 7/9

अनुष्का और आदित्य ने साल 2021 में ग्रैंड वेडिंग की थी. शादी के 5 साल बाद 35 की उम्र में एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है. 
 

  • 8/9

बता दें कि मां बनने के लिए अनुष्का ने IVF का सहारा लिया है, क्योंकि सबकुछ नॉर्मल होने के बावजूद वो कंसीव नहीं कर पा रही थीं. काफी दर्द से गुजरने के बाद आखिर कपल को मां-बाप बनने का सुख मिल गया है. 

  • 9/9

(All Photo: Instagram @adityaseal)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement