Advertisement

बॉलीवुड

दुल्हन बनीं अंशुला कपूर, मंडप के पास रखी मां की फोटो, बहन जाह्नवी-खुशी ने निभाई रस्में, Inside Photos

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:09 PM IST
  • 1/14

बधाई हो! फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी अंशुला की शादी हो गई है. मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में अंशुला ने अपने लव रोहन ठक्कर संग सात फेरे लिए. फैंस और सेलेब्स ने अंशुला-रोहन को ढेरों बधाई दी हैं.
 

Photo: Instagram @anshulakapoor
 

  • 2/14

अंशुला की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. दुल्हन के जोड़े में सोलह श्रृंगार में सजी-धजी अंशुला स्टनिंग लगीं. उनके लुक से फैंस के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है. वो परफेक्ट ब्राइड लगीं.
 

Photo: Instagram @anshulakapoor
 

  • 3/14

वेडिंग फोटोज में अंशुला और रोहन एक-दूसरे को कॉम्पलिमेंट करते दिखे. दूल्हा-दुल्हन के लुक की तारीफ हो रही है. पूरा इंटरनेट कपल की वेडिंग फोटोज से भरा हुआ है. यूजर्स ने उन्हें एडोरेबल कपल कहा है.
 

Photo: Instagram @anshulakapoor
 

Advertisement
  • 4/14

अंशुला अपनी शादी में पूरा वक्त खुशी से चहकते हुई दिखीं. फोटो में रोहन उनकी मांग में सिंदूर भर रहे हैं. बहन जाह्नवी-खुशी मंडप पर रस्में निभाती हुई दिखीं. उनकी बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है. 

  • 5/14

फोटो में अंशुला और रोहन ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है. वो साथ में बेहद खुश दिखे. शेरवानी में रोहन हैंडसम लगे. 

  • 6/14

ये फोटो बेहद इमोशनल है. अंशुला ने मंडप के पास अपनी मां मोना की फोटो रखी हुई है. वो अपनी मां के बेहद करीब थीं. वेडिंग डे पर उन्होंने मां को मिस किया.

Advertisement
  • 7/14

अंशुला-रोहन वरमाला के वक्त भी चहकते हुए दिखे. रोहन ने अपना सिर लेडीलव के आगे झुकाया हुआ है. फैंस को उनकी केमिस्ट्री पसंद आई है.

  • 8/14

अंशुला अपनी शादी के हर फंक्शन में खूबसूरत लगी हैं. 21 जून से उनकी शादी की रस्मों की शुरुआत हो गई थी. प्री-वेडिंग फंक्शन माता की चौकी से शुरू हुआ. 

Photo: Instagram @anshulakapoor
 

  • 9/14

अंशुला ने हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला शैंपेन-गोल्ड लहंगा पहना था. अपने लुक को उन्होंने फुलकारी दुपट्टे के साथ टीमअप किया. स्टेटमेंट पोलकी जूलरी ने उनके लुक में चार चांद लगाए.
 

Photo: Instagram @anshulakapoor
 

Advertisement
  • 10/14

इसके बाद मेहंदी का फंक्शन हुआ. अंशुला ने अर्पिता मेहता का टील ब्लू लहंगा पहना. जिसपर सिग्नेचर मिरर वर्क और गोल्डन कढ़ाई की गई. ये आउटफिट 900 साल पुरानी गुजरात की पटोला कला से इंस्पायर था. 
 

Photo: Instagram @anshulakapoor
 

  • 11/14

अंशुला ने अपने मेहंदी लुक को ससुराल के कल्चर को डेडिकेट किया. मिनिमल जूलरी और सटल मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को सिंपल और एलीगेंट रखा. 
 

Photo: Instagram @anshulakapoor
 

  • 12/14

चूड़ा-कलीरे सेरेमनी के लिए अंशुला ने पंजाबी लुक कैरी किया. उन्होंने पेस्टल मिंट ग्रीन कलर का खूबसूरत सूट पहना. लाइट मेकअप के साथ अंशुला ने बालों को बांधकर चोटी बनाई.  
 

Photo: Instagram @anshulakapoor
 

  • 13/14

अंशुला की शादी में उनकी बहनें जाह्नवी और खुशी कपूर ने भी लाइमलाइट लूटी. कपूर खानदान की सभी लेडीज का फैशन हाई ऑन पॉइंट था. हर किसी के लिए उनसे नजरें हटाना मुश्किल रहा.
 

Photo: Instagram @anshulakapoor
 

  • 14/14

अंशुला की लव स्टोरी की बात करें तो, 2022 में उनकी रोहन से डेटिंग ऐप पर मुलाकात हुई थी. जुलाई 2025 में रोहन ने लेडीलव को शादी के लिए प्रपोज किया था. आज दोनों पति-पत्नी बन गए हैं.
 

Photo: Instagram @anshulakapoor
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement