Advertisement

बॉलीवुड

दुनिया में नहीं 'सूर्यवंशम' के सितारे, प्लेन क्रैश में गई हीरोइन की जान, इतना बड़ा हुआ 'हीरा ठाकुर' का बेटा

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST
  • 1/10

1999 में आई फिल्म सूर्यवंशम (जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी) सालों बाद कल्ट क्लासिक बनी. इसे रिलीज के कुछ वक्त बाद टीवी पर ऐसा तूफानी रिस्पॉन्स मिला कि हर दूसरे दिन सोनी मैक्स चैनल पर इसे टेलीकास्ट किया जाने लगा. आज भी हीरा ठाकुर की ये मूवी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है.

Photo: Instagram @aanandpbs
 

 

  • 2/10

फिल्म में अमिताभ बच्चन का डबल रोल था. ठाकुर भानु प्रताप सिंह के किरदार में वो जितने खड़ूस लगे, वहीं हीरा भानु प्रताप बनकर अपनी सादगी और नेकदिली से करोड़ों हिंदुस्तानियों की आंखों को नम किया. 

Photo: Social Media
 

  • 3/10

आज 27 साल बाद भी सूर्यवंशम का तगड़ा फैनबेस है. इसकी स्टारकास्ट की लोग चर्चा करते हैं. इस रिपोर्ट में मूवी के सितारों की बात करते हैं. उन कलाकारों के बारे में भी बताएंगे, जो इस दुनिया से रुखस्त हो चुके हैं.

Photo: Social Media
 

Advertisement
  • 4/10

फिल्म के लीड एक्टर अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी एक्टिव हैं. वो टीवी और फिल्मों दोनों प्लेटफॉर्म पर धुआंधार काम कर रहे हैं. इस उम्र में भी वो बेहद फुर्ती के साथ काम करते हैं. 

Photo: Social Media
 

  • 5/10

सूर्यवंशम की लीडिंग लेडी सौंदर्या हमारे बीच नहीं हैं. 31 की उम्र में प्लेन क्रैश में उनकी जान चली गई थी. सूर्यवंशम उनकी इकलौती हिंदी मूवी थी. मगर साउथ इंडस्ट्री का वो बड़ा नाम थीं. तेलुगू सिनेमा की महान एक्ट्रेसेस में उन्हें गिना जाता है.

Photo: Social Media
 

  • 6/10

एक्टर आनंद वर्धन ने हीरालाल के बेटे सोनू का रोल प्ले किया था. चाइल्ड आर्टिस्ट रहे आनंद का काम पसंद किया गया. अब वो बड़े हो गए हैं. सूर्यवंशम उनकी भी इकलौती हिंदी मूवी थी.

Photo: Instagram @aanandpbs
 

Advertisement
  • 7/10

आनंद वर्धन, साउथ इंडस्ट्री में आज भी काम कर रहे हैं. महज 4 साल की उम्र में उन्होंने Priyaragalu फिल्म से एक्टिंग शुरू की थी. बड़े होकर आनंद काफी स्टाइलिश हो गए हैं. उनके गुड लुक्स पर फीमेल फैंस मिटती हैं.

Photo: Instagram @aanandpbs
 

  • 8/10

एक्टर चलपति राव साउथ इंडस्ट्री के नामी एक्टर और प्रोड्यूसर थे. सबसे ज्यादा कॉमिक और विलेन के रोल में वो छाए. 2022 में हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ. सूर्यवंशम में वो पुलिस कमिश्नर के रोल में नजर आए थे.

Photo: Social Media
 

  • 9/10

एक्टर Amanchi Venkata Subrahmanyam यानी AVS ने मूवी में भिखारी का रोल किया था. वो तेलुगू सिनेमा के बड़े एक्टर, कॉमेडियन, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे. मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से 2013 में उनका निधन हुआ.

Photo: Social Media
 

Advertisement
  • 10/10

लेजेंडरी एक्टर कादर खान ने मूवी में रिटायर्ड मेजर रंजीत सिंह का रोल प्ले किया था. कादर अपने एक्टिंग करियर में हर रोल में जमे थे. चाहे वो कॉमेडी हो या सीरियस किरदार. 81 साल की उम्र में वो दुनिया छोड़ गए.
 

Photo: India today

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement