Advertisement

बॉलीवुड

51 की उम्र में सिंगल अमीषा पटेल, कब करेंगी शादी? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 06 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST
  • 1/8

'कहो ना... प्यार है' और 'गदर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपने मैरिज स्टेटस को लेकर काफी चर्चा में हैं.  51 साल की हो चुकीं अमीषा ने अब तक शादी नहीं की है और अक्सर उनसे इस फैसले को लेकर सवाल पूछे जाते रहते हैं. (Photo: Instagram/@ameeshapatel9)

  • 2/8

हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर अपने फैंस के साथ बातचीत के लिए एक खास #AskAmy सेशन रखा था। इस सेशन के दौरान जब एक फैन ने उनसे सीधे पूछ लिया कि वह शादी कब कर रही हैं. (Photo: Instagram/@ameeshapatel9)

  • 3/8

बीते दिनों अमीषा पटेल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि अतीत में उन्हें शादी के ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने उन प्रपोजल्स को इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि सामने से उनसे एक्टिंग छोड़ने की शर्त रखी गई थी. (Photo: Instagram/@ameeshapatel9)
 

Advertisement
  • 4/8

अमीषा के मुताबिक, वह अपने करियर और एक्टिंग के जुनून से कोई समझौता नहीं करना चाहती थीं. उन्होंने यह भी शेयर किया था कि आज भी उन्हें शादी के रिश्ते आते हैं, और कई बार तो उनसे आधी उम्र के लड़के भी उन्हें प्रपोज करते हैं. (Photo: Instagram/@ameeshapatel9)

  • 5/8

अब #AskAmy सेशन के दौरान जब फैंस लगातार उनसे पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल पूछ रहे थे, तभी एक यूजर ने लिखा, 'आप शादी कब कर रही हैं?' इस पर अमीषा ने बिल्कुल साफ और दो टूक शब्दों में जवाब दिया. (Photo: Instagram/@ameeshapatel9)
 

  • 6/8

अमीषा ने कहा, 'कभी नहीं. मैं सिंगल रहकर बहुत खुश हूं.' एक्ट्रेस के इस जवाब ने यह साफ कर दिया कि फिलहाल उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है और वह अपनी सिंगल लाइफ को पूरी तरह से एंजॉय कर रही हैं. (Photo: Instagram/@ameeshapatel9)

Advertisement
  • 7/8

अपने इसी जवाब को आगे बढ़ाते हुए अमीषा पटेल ने अपनी खुशी की वजह भी बताई. उन्होंने लिखा कि उनके पास करीब 100 करीबी फैमिली मेंबर्स और दोस्त हैं जो उनसे बेइंतहा प्यार करते हैं और उनका ध्यान रखते हैं. (Photo: Instagram/@ameeshapatel9)
 

  • 8/8

अमीषा का कहना था कि वह बेहद खुशनसीब हैं कि उनके आसपास इतने प्यार करने वाले लोग हैं, इसलिए वह किसी एक नए इंसान को अपनी जिंदगी में आकर इस पूरे माहौल और सुकून को बदलने की इजाजत बिल्कुल नहीं दे सकतीं. 
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement