बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने एक बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी संग उनके परिवार के अच्छे रिश्ते थे.
(Photo: Social Media)
अमीषा ने बताया कि उनके जन्म के बाद उनसे मिलने वाली पहली शख्सियत इंदिरा गांधी ही थीं. इतना ही नहीं, अमीषा के पेरेंट्स की शादी कराने में भी इंदिरा गांधी का अहम रोल था.
(Photo: Social Media)
Bollywood Bubble संग बातचीत में अमीषा पटेल ने गांधी परिवार के साथ अपने परिवार के पुराने और गहरे रिश्तों के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि यह रिश्ता कोई इत्तेफाक नहीं था, बल्कि उनके परिवार के सालों पुराने राजनीतिक जुड़ाव रहे हैं.
(Photo: Social Media)
अमीषा ने बताया कि उनके दादा रजनी पटेल बैरिस्टर थे. उनका भारतीय राजनीति में काफी प्रभाव था. उन्होंने कहा- मेरे दादाजी, बैरिस्टर रजनी पटेल, एक बहुत ही जाने-माने बैरिस्टर थे. उसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा. बचपन से ही उनके मेंटर जवाहरलाल नेहरू थे. जब उन्होंने राजनीति में एंट्री की, तो पहले वो कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल हुए और फिर बाद में कांग्रेस में चले गए थे.
(Photo: Social Media)
कांग्रेस में रहने के दौरान, इंदिरा गांधी उनकी सबसे करीबी सहयोगी बन गई थीं. अमीषा ने कहा कि उनके दादा इंदिरा गांधी के मुख्य सलाहकार थे. वो कांग्रेस के कोषाध्यक्ष (Treasurer) और कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे.
(Photo: Social Media)
अमीषा बोलीं- इंदिरा गांधी कोई भी बड़ा फैसला मेरे दादाजी से चर्चा किए बिना या उनकी राय लिए बिना नहीं लेती थीं. मेरे दादाजी ने भारत के कई मुख्यमंत्रियों के लिए फंड भी जुटाया था. हमारा परिवार राजनीति में बहुत गहराई से जुड़ा रहा है.
(Photo: Social Media)
अमीषा ने ये भी दावा कि उनके पेरेंट्स की वेडिंग डेट भी इंदिरा गांधी ने रखी थी. इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस बोलीं- मेरे पेरेंट्स की शादी की तारीख भी इंदिरा गांधी ने ही तय की थी.
(Photo: Social Media)
'दरअसल, मेरे पेरेंट्स की कुंडलियां नहीं मिल रही थीं, इसलिए इंदिरा गांधी से पूछा गया था कि वो कब फ्री हो सकती हैं. फिर उनकी बताई हुई तारीखों के मुताबिक ही मेरे माता-पिता की शादी का दिन फाइनल किया गया था.'
(Photo: Social Media)
अमीषा ने अपने दादाजी के एक और बड़े योगदान के बारे में भी बताया. एक्ट्रेस ने कहा कि वरली (मुंबई) में स्थित नेहरू तारामंडल (Nehru Planetarium) उनके दादाजी ने ही अपने गुरु जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देने के लिए बनवाया था. एक्ट्रेस ने कहा कि उनका गांधी परिवार के साथ बहुत ही गहरा रिश्ता रहा है.
(Photo: Social Media)
अमीषा पटेल की बात करें तो वो कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस साल 2023 में फिल्म 'गदर 2', 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने 'तौबा तेरे जल'वे में काम किया. फैंस को अब उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार है.
(Photo: Social Media)