Advertisement

बॉलीवुड

'पूजा करना मेरे धर्म के खिलाफ', बोले अली गोनी, हुए ट्रोल तो बताई मजबूरी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:40 AM IST
  • 1/9

टीवी कपल अली गोनी और जैस्मिन भसीन का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है. बिग बॉस में उन्होंने लव कंफेस किया था. दोनों के रिश्ते में कभी धर्म दीवार नहीं बना. 
 

  • 2/9

अली और जैस्मिन एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं. फिर भी उन्हें लेकर विवाद हो जाता है. एक दफा अली को गणपति पूजा में बप्पा के जयकारे न लगाने पर ट्रोल किया गया था.
 

  • 3/9

इसका एक्टर ने एक पॉडकास्ट में जवाब दिया था. अली ने अपनी सफाई में कहा कि उनके धर्म में पूजा नहीं की जाती है. लेकिन वो सब धर्मों का सम्मान करते हैं.
 

Advertisement
  • 4/9

एक्टर ने कहा- मैं अगर मस्जिद नमाज पढ़ने जाऊं, वहां पर अपने नॉन मुस्लिम दोस्त को लेकर जाऊं. तो उसे क्या पता, क्या करना है.
 

  • 5/9

''तो मैं उसे मस्जिद लेकर नहीं जाऊंगा, क्योंकि उसे क्या पता, वहां क्या और कैसे करना होता है. वैसे ही मैं कभी पूजा में नहीं जाता था.''
 

  • 6/9

''क्योंकि मुझे नहीं पता था क्या करना होता है. इसकी मेरे धर्म में अनुमति नहीं है. हम पूजा नहीं करते हैं. हम नमाज पढ़ते हैं. दुआ करते हैं.''
 

Advertisement
  • 7/9

''कुरान में लिखा गया है कि हर किसी के धर्म का सम्मान करो. हमें हर किसी की इज्जत करनी होगी, मैं ऐसा करता हूं. मैं तो पला बढ़ा हिंदू हूं. ''
 

  • 8/9

अली और जैस्मिन साथ में रहते हैं. उनके घर में दोनों के फेथ का सम्मान होता है. एक खास टेबल है जिस पर कुरान की आयतें और गुरु नानक की फोटो रखी है.
 

  • 9/9

जैस्मिन एक्टर के परिवार के काफी करीब हैं. उन्हें कई दफा साथ में चिल करते हुए देखा गया है. फैंस के बीच अली-जैस्मिन की जोड़ी हिट है.
 

All Photos: Instagram @alygoni
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement