हेरा फेरी बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है. इस फिल्म का हर किरदार फैन्स के जहन में बसा हुआ है. अगर ऐसा है, तो क्या फिल्म में आपको देवी प्रसाद (कुलभूषण खरबंदा) की पोती रिंकू याद है?
फिल्म में रिंकू का रोल एन एलेक्सिया अनरा ने निभाया था. चलिए जानते हैं कि इतने सालों में देवी प्रसाद की पोती कितना बदल गई है. ये भी जानते हैं कि छोटी रिंकू बड़ी होकर क्या कर रही है.
हेरा फेरी के अलावा अनरा ने कमल हासन की फिल्म चाची 420 में भी कैमियो किया था. वो मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म हत्यारा में भी नजर आई थीं. कुछ फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया छोड़ दी.
अनरा के पेरेंट्स नहीं चाहते थे कि वो एक्टिंग करें. वो चेन्नई में पैदा हुईं और पली-बढ़ीं. उन्होंने फ्रांस जाकर बीबीए किया और वहीं से हायर एजुकेशन की डिग्री हासिल की.
कुछ साल एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस शुरू किया. वो एक स्थिरता सलाहकार (Sustainability Consultant) के रूप में काम करती हैं.
एक्ट्रेस ने टेक मी बैक चेन्नई और वेस्टेड 360 सॉल्यूशंस जैसी पर्यावरण पहल शुरू की हैं. अनरा पार्यवरण को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाती हैं.
हेरा फेरी के लिए शूटिंग के समय उन्होंने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कहा था कि मैं फिल्म में केवल 15 मिनट के लिए थी, लेकिन मैंने मुंबई में लंबा समय बिताया. शूटिंग में बहुत मजा आता था. अक्षय कुमार मुझ पर और मेरी मां पर बहुत जोक मारते थे.
अनरा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. वो इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर करती हैं. अनरा जितनी खूबसूरत कल थीं, उतनी ही खूबसूरत आज भी हैं.
All Photos: Instagram @annanra