Advertisement

बॉलीवुड

'डिलीवरी में बहा खून', दर्द सहकर मां बनी 39 की एक्ट्रेस, छोड़नी पड़ी एक्टिंग, हुई भावुक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST
  • 1/10

मां बनना आसान नहीं होता. डिलीवरी के बाद एक महिला की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी इस दौर से गुजर रही हैं.

  • 2/10

ऋचा चड्ढा और अली फजल साल 2024 में बेटी के पेरेंट बने थे. ऋचा ने नेचुरल डिलीवरी के जरिए अपनी प्रिंसेस को जन्म दिया था. अब एक्ट्रेस ने बताया है कि नेचुरल डिलीवरी के बाद एक महिला के शरीर में कितने बदलाव होते हैं. 

  • 3/10

News18 संग बातचीत में ऋचा चड्ढा ने बताया कि डिलीवरी के बाद एक प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभालने और काम करने से उनके शरीर पर काफी बुरा असर पड़ा. इसी वजह से उन्हें कैमरे से दूर रहना पड़ा. 

Advertisement
  • 4/10

मां बने के बाद एक्टिंग से दूरी बनाने पर ऋचा बोलीं- मैं कैमरे के सामने कम आना चाहती थी. मैं घर में रहकर बच्चे की देखभाल करके उस समय को जीना चाहती थी.

  • 5/10

'डिलीवरी के 6 से 8 महीने बाद ही मैं 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' फिल्म को सामने लाने के लिए बहुत मेहनत कर रही थी. इस चीज ने सच में मेरे शरीर पर गहरा असर डाला. इसके बाद मुझे आराम करना ही पड़ा. मुझे विटामिन्स लेने पड़े.' 
 

  • 6/10

अपनी डिलीवरी के बारे में बात करते हुए ऋचा ने कहा- उसके बाद मैं काम नहीं कर पा रही थी, क्योंकि मेरी नेचुरल डिलीवरी हुई थी और मेरा बहुत खून बह गया था. 

Advertisement
  • 7/10

'सेहत के लिहाज से मुझे ठीक होने में काफी लंबा समय लगा. मेरा दिमाग एकदम सुन्न पड़ गया था.' 

  • 8/10

हालांकि, अब ऋचा पूरी तरह से अपनी एक्टिंग को फिर से शुरू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. ऋचा बोलीं- उस टाइम पर, मैं क्या ही बाहर जाकर काम करती? इसके बावजूद, मैंने एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ एक शो पूरा किया. 

  • 9/10

बता दें कि बेटी के जन्म से पहले ऋचा आखिरी बार संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में दिखी थीं.

Advertisement
  • 10/10

अब वो जल्द ही पर्दे पर कमबैक करने जा रही हैं. एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं  एक फिल्म शुरू कर रही हूं, तो उम्मीद है कि अब आप मुझे और ज्यादा स्क्रीन पर देखेंगे.'

 

(Photos: Instagram @therichachadha)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement