Advertisement

बॉलीवुड

70 के दशक का सुपरस्टार, आमिर का रिश्तेदार, इतनी बदल गई सूरत, कहां हुए गायब?

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:51 AM IST
  • 1/8

बॉलीवुड में 70 के दौरान एक एक्टर काफी मशहूर था जिसे हमने 'यादों की बारात', 'हम किसी से कम नहीं' जैसी फिल्मों में देखा. ये एक्टर का नाम तारिक खान है, जो मशहूर फिल्ममेकर नासिर हुसैन के भांजे थे. 

Photo: Social Media

  • 2/8

तारिक खान ने 'क्या हुआ तेरा वादा' गाने से लेकर 'यादों की बारात' फिल्म में अपनी आइकॉनिक परफॉर्मेंस से छाप छोड़ी थी. तारिक आज के बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के कजिन भी हैं. 

Photo: Social Media

  • 3/8

तारिक खान की फिल्म 'यादों की बारात' साल 1973 में आई थी. इसमें वो रतन के रोल में दिखे थे. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में आमिर खान ने उनके बचपन का रोल प्ले किया था. ये आमिर की भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट पहली फिल्म थी. 

Photo: Instagram @aamirradio

Advertisement
  • 4/8

तारिक खान काफी सालों बाद वापस कैमरा के सामने दिखे हैं. विक्की लालवानी संग उनका हालिया इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उनके बदले हुए लुक को देखकर हैरान हो गए हैं. 

Photo: Screengrab

  • 5/8

तारिक खान अब करीब 74 साल के हो चुके हैं. उनकी आखिरी फिल्म 'मेरा दामाद' साल 1995 में आई थी, जिसके बाद वो लाइमलाइट से दूर हो गए थे. अब जब वो इतने सालों बाद दिखे हैं, तो लोग उन्हें देखकर कई बातें लिख रहे हैं.

Photo: Screengrab

  • 6/8

तारिक का लुक देखकर लोगों को तारक मेहता वाले जेठालाल के बापूजी यानी चंपकलाल गड़ा की याद आई. उन्होंने इंटरव्यू में वैसी ही गांधी टोपी और चश्मा पहना था, जैसा शो में चंपकलाल पहना करते हैं.

Photo: Instagram @amitbhatt9507

Advertisement
  • 7/8

तारिक खान ने इसी बातचीत में अपने बदले लुक का कारण भी साझा किया था. उनका कहना है कि उन्हें गांधी टोपी इसलिए पसंद है क्योंकि ये भारत की पहचान को सामने रखती है. वो सिंपल जिंदगी जीना पसंद करते हैं. तारिक ये भी बताते हैं कि अब उनकी तबीयत ढीली रहती है. 

Photo: Screengrab

  • 8/8

तारिक खान का जन्म 1951 लखनऊ में हुआ था. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में करीब 15-16 फिल्मों में काम किया है, जिसमें से अधिकतर फिल्मों में वो छोटे रोल्स में दिखे हैं. उन्हें ऋषि कपूर की फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' के लिए भी बेस्ट सपोर्टिंग आर्टिस्ट का अवॉर्ड मिल चुका है.

Photo: Screengrab

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement