'दिल को बाजार नहीं बनने दिया', पवन सिंह पर पत्नी ज्योति का तंज, बोलीं- व्लॉग बनाऊंगी

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने तलाक के बीच अपने पति पर तंज कसा है और बिना नाम लिए कहा कि उन्होंने दिल को बाजार नहीं बनाया. उन्होंने अपना नया यूट्यूब चैनल 'ज्योति सिस्टर व्लॉग' लॉन्च किया है, जहां वो अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स साझा करेंगी.

Advertisement
ज्योति ने पति पवन सिंह की लव लाइफ पर कसा तंज (Photo: Screengrab) ज्योति ने पति पवन सिंह की लव लाइफ पर कसा तंज (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:12 AM IST

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने अपने पति पर तंज कसा है. एक वीडियो शेयर कर ज्योति ने बिना पवन का नाम लिए कहा कि मैंने दिल को बाजार नहीं बनाया है. साथ ही अपने नए यूट्यूब चैनल का ऐलान भी कर दिया.

ज्योति का पवन सिंह पर वार

Advertisement

पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादीशुदा जिंदगी लंबे समय से तनाव से गुजर रही है. उनके तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. जहां पवन ने साफ तौर से तलाक की मांग की है, वहीं ज्योति ने साथ रहने की गुजारिश की है. उनका ये भी कहना है कि अगर अलग होना ही है तो एलिमनी दी जाए. 

इतना सब होने के बाद अब लगता है ज्योति मूव-ऑन करने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने अपने इंस्टा पोस्ट से इस बात का हिंट दिया. ज्योति ने पहले तो एक ग्लैमरस अवतार लेकर एक वीडियो पोस्ट किया और बैकग्राउंड में गाना लगाया- मन में अब सवाल ही नहीं है, अब तो तेरा इंतजार ही नहीं है. वहीं इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- मैं खुद पर बहुत गर्व करती हूं. मैंने दिल को दिल ही रहने दिया बाजार नहीं बनाया. 

Advertisement

ये सीधी तौर पर सिंगर-एक्टर पवन सिंह पर कसा तंज माना जा रहा है. इन दिनों पवन सिंह अपनी को-एक्टर महिमा सिंह के साथ नजदीकियों को लेकर भी सुर्खियों में हैं. दोनों की गुपचुप शादी की भी चर्चा है. 

ज्योति ने की नई शुरुआत

ज्योति ने ये भी ऐलान किया है कि वो अब अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने वाली हैं. ज्योति अब यूट्यूब पर अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर करती दिखेंगी. उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया जहां वो अपनी बहन जूही के साथ चाय बनाती दिखीं. इस वीडियो के साथ ज्योति ने बताया कि वो अपना नया व्लॉग चैनल लॉन्च कर चुकी हैं, जिसका नाम है- ज्योति सिस्टर व्लॉग.

अबसे उनकी जिंदगी से जुड़े सभी अपडेट्स फैंस को इसी चैनल पर मिलेंगे. उन्होंने फैंस से कहा है कि वो व्लॉग्स बनाएंगी, जहां उन्हें सारे अपडेट्स मिलेंगे. उम्मीद की है कि उन्हें खूब प्यार मिलेगा. ज्योति ने बता दिया है कि वो अब खुश रहना चाहती हैं और अपनी जिंदगी जीना चाहती हैं.

पवन सिंह से तलाक का फाइनल फैसला क्या होगा इसका अपडेट जल्द होने वाली सुनवाई में पता चलेगा. बीती सुनवाई में पवन तबीयत खराब होने की वजह से कोर्ट नहीं पहुंचे थे. अब ज्योति के वकील ने कहा है कि अगर इस बार भी वो नहीं आए तो उनके खिलाफ अरेस्ट वॉरंट इशू किया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement