UP Election: तीसरी सूची के वो 'दलबदलू', जिन्हें बीजेपी ने इस बार दिया है टिकट

बीजेपी ने यूपी चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है. उस लिस्ट में बीजेपी ने कई दलबदलुओं को भी चुनावी मैदान में उतारा है. कांग्रेस से आईं अदिति सिंह को भी मौका दे दिया गया है.

Advertisement
बीजेपी उम्मीदवार अदिति सिंह बीजेपी उम्मीदवार अदिति सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:48 PM IST
  • कई सीटों पर बीजेपी ने दलबदलुओं पर जताया भरोसा
  • सपा-कांग्रेस से आए दिग्गज बीजेपी के उम्मीदवार
  • 15 महिला उम्मीदवारों को भी चुनावी मैदान में उतारा

चुनावी मौसम में नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में पलायन होता रहता है. इस बार के यूपी चुनाव में भी कई बड़े नेताओं ने एक पार्टी का दामन छोड़ दूसरी पार्टी का दामन थामा है. कई ऐसे भी नेता रहे हैं जिन्हें चुनावी मौसम में यूं दल बदलने का फायदा हो गया है. अब बीजेपी ने यूपी के लिए अपनी जो तीसरी लिस्ट जारी की है, उसे देख ऐसा कहा जा सकता है. कई दलबदलू नेताओं को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है.

Advertisement

सबसे बड़ा उदाहरण तो रायबरेली सदर से इस बार बीजेपी ने कांग्रेस से आईं अदिति सिंह को मौका दे दिया है. वहीं दूसरी तरफ सिरसागंज से हरी ओम यादव को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. वे मुलायम सिंह यादव के समधी हैं और कुछ दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे. हरचंदपुर सीट की बात करें तो वहां से इस बार कांग्रेस से आए राकेश सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है.

इसी तरह तिलहर से सलोना कुशवाहा को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. कुछ समय पहले तक वे समाजवादी पार्टी में शामिल थीं, लेकिन ऐन वक्त पर बीजेपी का दामन थाम लिया. हरदोई की सीट पर भी दलबदलू को मौका दिया गया है. सपा से आए नितिन अग्रवाल को बीजेपी ने टिकट दे दिया है. पुरवा और सादाबाद सीट पर भी यही ट्रेंड देखने को मिला है. दोनों सीटों पर पार्टी ने दलबदलू पर ज्यादा विश्वास जताया है. एक तरफ पुरवा से बसपा से आए अनिल सिंह को मौका दिया गया है तो वहीं दूसरी तरफ सादाबाद सीट से रामवीर उपाध्याय को उतारा गया है. वे भी बसपा छोड़ बीजेपी में आए हैं.

Advertisement

वैसे बीजेपी की इस वाली सूची में एक और बात ध्यान देने लायक है. पार्टी की तरफ से कई बड़ी सीटों पर महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया गया है. बीजेपी ने 85 में से 15 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं 15 ही वर्तमान विधायकों का बीजेपी ने इस बार टिकट भी काट दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »