शुभेंदु के नंदीग्राम में प्रचंड जीत की ओर बीजेपी, न कांग्रेस का दांव चला, न ममता का सपोर्ट

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है, जिसमें बीजेपी उम्मीदवार हांसीरानी रथ ने कांग्रेस से भारी बढ़त बना ली है. आठवें राउंड तक हंसी रानी रथ को 89,709 वोट मिले हैं.

Advertisement
नंदीग्राम बीजेपी प्रत्याशी हंसरानी रथ प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही हैं नंदीग्राम बीजेपी प्रत्याशी हंसरानी रथ प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही हैं

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की काउंटिंग जारी है. अभी तक के रुझानों में बीजेपी उम्मीदवार हांसीरानी रथ ने बड़ी बढ़त बना ली है. आठवें राउंड की मतगणना तक बीजेपी उम्मीदवार को 89,709 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 20,173 वोट मिले हैं. इस तरह बीजेपी उम्मीदवार कांग्रेस से 69,536 वोटों से आगे चल रही हैं. वहीं, सीपीआईएम उम्मीदवार को 3,435 वोट और आईएसएफ उम्मीदवार को 749 वोट मिले हैं. इससे पहले पांचवें राउंड की मतगणना पूरी होने पर बीजेपी उम्मीदवार हांसीरानी रथ 41,500 वोटों से आगे चल रही थीं.

Advertisement

बीजेपी उम्मीदवार हांसीरानी रथ ने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह नंदीग्राम में रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करेंगी. हांसीरानी रथ, सीएम शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मां हैं. उन्होंने कहा कि नंदीग्राम में उनकी जीत अपने बेटे के लिए न्याय हासिल करने की लड़ाई में पहला कदम होगी.
आठवें राउंड तक वोटों की स्थिति
पार्टी    मिले वोट
बीजेपी    89,709
कांग्रेस    20,173
सीपीआईएम    3,435
आईएसएफ    749

कौन हैं हांसीरानी रथ?

बता दें कि नंदीग्राम उपचुनाव के लिए बीजेपी ने हांसीरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है. हांसीरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए थे. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के कुछ समय बाद चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी. नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. 20ो26 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम के साथ भवानीपुर सीट से भी जीत दर्ज की थी. बाद में उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी. अब इसी सीट पर उपचुनाव हो रहा है.  

6 मई 2026 की रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उस वक्त चंद्रनाथ की उम्र 42 साल थी. वह शुभेंदु अधिकारी के पीए थे. हत्या के बाद यह मामला काफी चर्चा में रहा. अब चंद्रनाथ की मां हांसीरानी रथ नंदीग्राम के चुनावी मैदान में हैं और प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »