हेमंत सोरेन, प्रशांत किशोर, प्रियंका गांधी... झारखंड चुनाव से वायनाड उपचुनाव तक, जानिए किसका क्या है दांव पर

झारखंड चुनाव के पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों के साथ ही 11 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों और रिक्त संसदीय सीटों के लिए उपचुनाव भी हो रहे हैं. झारखंड चुनाव में हेमंत सोरेन की साख दांव पर है तो बिहार उपचुनाव में पीके की पार्टी डेब्यू कर रही है. वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी का चुनावी आगाज हो रहा है.

Advertisement
प्रियंका गांधी, प्रशांत किशोर और हेमंत सोरेन प्रियंका गांधी, प्रशांत किशोर और हेमंत सोरेन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के शोर के बीच पहले चरण की 43 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है. झारखंड चुनाव के साथ ही बिहार और पंजाब की चार-चार विधानसभा सीटों समेत राजस्थान, मध्य प्रदेश से लेकर असम तक, 11 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं. उपचुनाव केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए भी हो रहा है. राहुल गांधी के इस्तीफे से रिक्त हुई वायनाड लोकसभा सीट से उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनाव मैदान में हैं. झारखंड के विधानसभा चुनाव से लेकर बिहार, पंजाब और वायनाड उपचुनाव तक, किसका क्या दांव पर है?

Advertisement

हेमंत के चेहरे पर पहला चुनाव

झारखंड राज्य के गठन के बाद से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की चुनावी रणनीति से लेकर प्रचार अभियान तक, दिशोम गुरु यानि शिबू सोरेन ही धुरी रहे हैं. इस बार के चुनाव में पहली बार ऐसा है कि पार्टी की रणनीति से लेकर प्रचार अभियान और फैसलों तक, पूरी कमान हेमंत सोरेन के हाथ हैं. उम्मीदवारी का सवाल हो या गठबंधन का, जेएमएम की डिसाइडिंग सीट पर हेमंत सोरेन ही नजर आए हैं. हेमंत के साथ ही उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी चुनाव प्रचार में खासी एक्टिव नजर आ रही हैं जो सियासत और सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए रखने के लिए पहचान रखती थीं.

यह भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी, चंपाई सोरेन, सीता सोरेन... झारखंड के वो बड़े चेहरे जो इस बार अलग सिंबल के साथ चुनाव मैदान में हैं

Advertisement

हेमंत तो पहले भी सीएम रहे हैं लेकिन यह पहला ही मौका है जब वे जेएमएम के चुनाव अभियान का सेंटर पॉइंट बने हैं. यह चुनाव स्वास्थ्य कारणों से शिबू सोरेन की सियासत से दूरी के बीच हेमंत के लिए सर्वाइवल का सवाल बन गया है. यह चुनाव हेमंत के लिए एग्जिस्टेंस का सवाल भी माना जा रहा है. यह सवाल इसलिए भी गहरा हो गया है क्योंकि चंपाई सोरेन और लोबिन हेम्ब्रम जैसे कद्दावर नेता चुनाव के पहले ही हेमंत और जेएमएम का साथ छोड़कर विरोधी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में जा चुके हैं.

पीके की पहली चुनावी परीक्षा

बिहार की चार विधानसभा सीटों- तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज सीट के लिए उपचुनाव हो रहे हैं. 2025 के बिहार चुनाव से पहले हो रहे ये उपचुनाव सियासी दलों के लिए लिट्मस टेस्ट की तरह देखे जा रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल (यूनाइटेड) गठबंधन के साथ ही विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की अगुवाई वाले गठबंधन के लिहाज से भी अहम माने जा रहे इन उपचुनावों में चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर (पीके) की पार्टी जनसुराज ने भी उम्मीदवार उतारे हैं.

यह भी पढ़ें: संथाल परगना क्यों है झारखंड में सत्ता की धुरी? समझिए 18 सीटों का गणित

Advertisement

बिहार की सियासत में नई-नवेली पीके की जनसुराज पार्टी के लिए यह पहली चुनावी परीक्षा है. पीके खुद भी कह चुके हैं कि अगर हम ये सभी सीटें जीतते हैं तो 2025 के चुनाव नतीजे 2024 में ही खुद-ब-खुद तय हो जाएंगे. पीके जातीय राजनीति का मकड़जाल तोड़ने के लिए नई राजनीति की बात करते हैं, आबादी के मुताबिक भागीदारी देने की बात कह रहे हैं और पलायन, रोजगार जैसे मुद्दों पर भी फोकस कर रहे हैं. नीतीश कुमार और लालू यादव जैसे सियासत के माहिर नेताओं के बीच पीके कितनी जगह बना पाते हैं, इस लिहाज से भी चार सीटों का ये उपचुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

प्रियंका का चुनावी आगाज

प्रियंका गांधी को सियासत में वैसे तो कुछ साल हो गए हैं लेकिन अब तक वह चुनावी राजनीति से दूर ही थीं. लोकसभा चुनाव में रायबरेली या अमेठी सीट से प्रियंका गांधी के मैदान में उतरने की चर्चा थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं. प्रियंका गांधी ने चुनाव मैदान में उतरने की जगह प्रचार अभियान पर फोकस किया. अब वह दक्षिण भारत के केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव से चुनावी सफर का आगाज कर रही हैं. राहुल गांधी के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर प्रियंका गांधी के चुनावी आगाज को बड़ी जीत के साथ यादगार बनाने के लिए कांग्रेस पूरा जोर लगा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »