PM मोदी के खिलाफ अजय राय, BSP से आए दानिश अली को भी टिकट... कांग्रेस CEC बैठक में चर्चा जारी

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी है. सूत्रों के अनुसार जल्द ही कांग्रेस सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है. सूत्रों की मानें तो सामने आया है कि, वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय को उतारा जाएगा. अजय राय कांग्रेस के उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष हैं. इसके अलावा सहारनपुर से इमरान मसूद और देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह चुनावी ताल ठोंक सकते हैं. 

Advertisement
ये तस्वीर उस वक्त की है जब बिधूड़ी से विवाद के बाद राहुल गांधी ने दानिश अली से मुलाकात की थी (फाइल फोटो) ये तस्वीर उस वक्त की है जब बिधूड़ी से विवाद के बाद राहुल गांधी ने दानिश अली से मुलाकात की थी (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 8:09 PM IST

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी है. सूत्रों के अनुसार जल्द ही कांग्रेस सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है. सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के लिए भी CEC ने आठ सीटों को मंजूरी दे दी है. सूत्रों की मानें तो सामने आया है कि, वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय को उतारा जाएगा. अजय राय कांग्रेस के उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष हैं. इसके अलावा सहारनपुर से इमरान मसूद और देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह चुनावी ताल ठोंक सकते हैं. 

Advertisement

वहीं, इस दौरान अमेठी और रायबरेली को लेकर कोई बात नहीं हो सकी. सीईसी का प्रस्ताव था कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल और प्रियंका को अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ना चाहिए, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस पर बाद में चर्चा की जाएगी. बासगांव (सुरक्षित) सागंल परसाद और अमरोहा से दानिश अली को उम्मीदवारी मिल सकती है.

बाराबंकी से तनुज पुनिया (पूर्व सांसद पीएल पुनिया के बेटे) 
फतेहपुर सीकरी से आर सिकरवार, (राजबब्बर ने यहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया)
अमरोहा से दानिश अली (बसपा के नेता और वर्तमान सांसद)
झाँसी से प्रदीप जैन

उधर, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति मध्य प्रदेश में भी उम्मीदवारों को लेकर चर्चा कर रही है. सामने आया है कि दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से टिकट दी जा सकती है. वहीं गुना से सिंधिया के खिलाफ अरुण यादव को उतारे जाने की खबर है. इसी तरह सूत्रों के मुताबिक, सामने आया है कि झाबुआ से कांतिलाल भूरिया चुनावी मैदान में ताल ठोंक सकते हैं.

Advertisement

यह भी सामने आया है कि, जीतू पटवारी और मीनाक्षी नटराजन इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे. इसके साथ ही 12 से 15 सीटों पर उम्मीदवारी किसकी होगी, यह साफ हो गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »