हमने 2 दिन में माफ किया कर्ज, मोदी साढ़े 4 साल में नहीं कर पाए: राहुल

Rahul Gandhi Rally in Jaipur किसानों की कर्ज माफी का वादा निभाने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जयपुर में विजय रैली. इस रैली को 2019 लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज माना जा रहा है.

Advertisement
जयपुर में कांग्रेस की विजय रैली (फाइल फोटो-PTI) जयपुर में कांग्रेस की विजय रैली (फाइल फोटो-PTI)

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 09 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 3:13 PM IST

तीन राज्यों में जीत के बाद हुई किसानों की कर्ज माफी का वादा निभाने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जयपुर में किसान रैली की. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमने दिखा दिया कि जो काम नरेंद्र मोदी साढ़े चार साल में नहीं कर सकते, हमने 2 दिन में कर दिया.

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि किसानों के बेहतर भविष्य के लिए नई नीति की जरूरत है,  नई सोच की जरूरत है. उन्होंने कहा, 'किसानों के खेत को दुनिया के बड़े बड़े शहरों से जोड़ने का काम करेंगे. हमारी सरकार राजस्थान को कोल्ड चेन और नई टेक्नोलॉजी देकर किसान की जिंदगी बदलना चाहती है. किसान ने नरेंद्र मोदी को शक्ति दिखाई, अब दुनिया को दिखाना है.

Advertisement

उन्होंने कहा, हिंदुस्तान का किसान बैकफुट पर न खेले. मैं चाहता हूं कि हिंदुस्तान का युवा, किसान फ्रंटफुट पर खेले और छ्क्के मारे. नरेंद्र मोदी जी ने अब तक बैकफुट पर खेला है लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे.'  राहुल ने कहा, 'हिंदुस्तान के युवा को किसी से डरने की जरूरत नहीं. नरेंद्र मोदी ने 5 साल वादा किया. हमने दो दिन में कर्ज माफ करके दिखा दिया. मोदी ने साढ़ चार साल में किसानों का कर्ज माफ नहीं किया.

राफेल डील की जांच हो

राहुल गांधी ने कहा कि सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा को आधी रात हटा दिया गया. अब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बहाल कर दिया है. हम राफेल डील की जांच चाहते हैं, हम इसके लिए जेपीसी की भी मांग करते हैं. 56 इंच की छाती वाले पीएम लोकसभा में एक मिनट के लिए भी नहीं आ पाए.

Advertisement

प्रधानमंत्री लोकसभा में एक पल के लिए नहीं आए लेकिन रक्षा मंत्री ने सदन में दो सवा दो घंटे भाषण दिया. हमने उनके एक-एक झूठ का पर्दाफाश कर दिया. रक्षा मंत्री हमारे सीधा सवाल का भी जवाब नहीं दे पाईं.

रैली की तैयारी में पोस्टर

राजस्थान में राहुल गांधी के सभा स्थल पर नरेंद्र मोदी के पोस्टर लगाए गए. इस पोस्टर में पीएम मोदी और अनिल अंबानी को एक साथ दिखाया गया है. इस पोस्टर के जरिए राफेल डील को घोटाला बताते हुए केंद्र पर निशाना साधा गया है. पोस्टर के माध्यम से 13 हजार करोड़ के घोटाले के आरोप लगाए गए हैं.

बुधवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में कांग्रेस की विजय रैली है, जिसमें 2 लाख किसानों को लाने का लक्ष्य रखा गया है. माना जा रहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज राहुल गांधी जयपुर से करेंगे. हालांकि स्टेडियम की क्षमता 50 हजार से लेकर 60 हजार तक बताई जा रही है. इस रैली के जरिए केंद्र की मोदी सरकार पर कांग्रेस किसानों के देशव्यापी कर्ज माफी के लिए दबाव बनाने की कोशिश करेगी. कांग्रेस की तरफ से इस तरह की किसान रैली पूरे देश में आयोजित की जाएगी.

रैली की तैयारियों का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी अविनाश पांडे के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सचिन पायलट का जायजा लिया. सचिन पायलट ने कहा कि जयपुर में किसान रैली के जरिए देश भर में किसानों को संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि केंद्र में किसान विरोधी सरकार है, जिसको 2019 में हटाना है. देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं. किसानों के पास खेती के लिए पैसे नहीं है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार किसानों को कर्ज माफी नहीं करना चाहती है. राहुल गांधी ने राजस्थान के लोगों से वादा किया था और हमने सरकार बनने के बाद 10 दिन के अंदर वह वादा पूरा करके दिखाया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस बात को लेकर जनता के बीच जाएंगे.

Advertisement

पायलट ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की रैली है ना कि राजस्थान सरकार की रैली है. इस रैली में खर्च भी कांग्रेस पार्टी ही कर रही है. हम बीजेपी की तरह सरकारी खर्चे पर पार्टी की रैली नहीं करते हैं.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने केंद्र की मोदी सरकार के गरीब आंकड़ों को 10 फीसदी आरक्षण देने के मामले में कहा कि मोदी सरकार घबराई हुई है, जिसकी वजह से इस तरह के फैसले ले रही है, जो अगले 90 दिनों में पूरा नहीं कर सकती है. यह मोदी सरकार का एक और जुमला है, इसके सिवा कुछ भी नहीं है. अगर इन्हें गरीबों को आरक्षण देना था तो अब तक यह क्यों सोए हुए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »