सेना में उप प्रमुख रहे लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद बीजेपी में शामिल

सेना में पूर्व उप प्रमुख रहे लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद (रिटा.) ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की मौजूदगी में दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गए.

Advertisement
बीजेपी में शामिल लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद (फोटो- एएनआई) बीजेपी में शामिल लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद (फोटो- एएनआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 9:44 PM IST

लोकसभा चुनाव की जोर-शोर की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का एक और बड़ी शख्सियत ने दामन थाम लिया. लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद (रिटायर्ड) शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए. सेना में पूर्व उप प्रमुख रहे शरत चंद (रिटा.) ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की मौजूदगी में दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ली. बता दें कि शरत चंद ने जनवरी 2017 से अपने रिटायरमेंट जून 2018 तक उप सेना प्रमुख का पद संभाला.

Advertisement

बीजेपी ज्वॉइन करते ही शरत चंद ने कहा, ‘39 साल आर्मी को सेवा देकर मैंने कभी नहीं सोचा था कि राजनीति में जाऊंगा. लेकिन मैं देश के प्रधानमंत्री से काफी प्रभावित हुआ इसीलिए मैंने बीजेपी को ज्वॉइन किया. जितना भारतीय जनता पार्टी ने फौज के लिए किया है उतना शायद ही कभी किसी पार्टी ने किया हो. मैं केवल पार्टी और प्रधानमंत्री का साथ देने आया हूं. मुझे बदले में पार्टी से कुछ नही चाहिए.’

बता दें कि ये वही पू्र्व उप सेना प्रमुख हैं जिन्होंने पिछले साल केंद्र सरकार के बजट आंवटन पर चिंता जताई थी. उन्होंने एक संसदीय पैनल से कहा था कि एनडीए सरकार के बजट ने सेना की उम्मीदों को धराशायी कर दिया है. जून 1979 में शरत चंद गढ़वाइल राइफल्स में नियुक्त हुए और वो पिछले साल 1 जून को भारतीय सेना के उप प्रमुख के पद से रिटायर्ड हुए.

Advertisement

गौरतलब है कि शनिवार का दिन बीजेपी के लिए मिला-जुला रहा. पार्टी के दिग्गज नेता और पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो गए. शत्रुघ्न सिन्हा लंबे समय से बीजेपी के खिलाफ बगावती रुख अपनाए हुए थे. शरत चंद से पहले सेना से रिटायर्ड होकर जनरल वीके सिंह भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. फिलहाल वो एक बार फिर बीजेपी की टिकट से गाजियाबाद संसदीय सीट से चुनावी रण में हैं.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement