बाराबंकी में बोलीं प्रियंका, ‘PM इंटरव्यू देने में व्यस्त, जनता से कोई जुड़ाव नहीं’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. प्रियंका ने कहा है कि मोदी सरकार के पास गरीबों के लिए कोई समय नहीं है. प्रधानमंत्री टीवी स्टार को भी इंटरव्यू देने में व्यस्त हैं, लेकिन उनके पास आम लोगों से मिलने का समय नहीं है.

Advertisement
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (फोटो-एएनआई) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (फोटो-एएनआई)

नीलांशु शुक्ला

  • बाराबंकी,
  • 27 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 6:21 PM IST

कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास गरीबों के लिए कोई समय नहीं है, वह टीवी स्टार को इंटरव्यू देने में व्यस्त हैं.

बाराबंकी में कांग्रेस महासचिव पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया के समर्थन में आयोजित एक रैली में प्रियंका गांधी ने कहा है कि वह पिछले दो महीनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रही हैं. उनके भाई राहुल गांधी ने उन्हें ये जिम्मेदारी दी है. इस दौरान लोगों ने मुझे बताया है कि पिछले 5 सालों में उन्होंने बहुत कुछ झेला है. किसान भी पीड़ित हैं, उन्हें सरकार से कोई मदद नहीं मिला. युवाओं को रोजगार नहीं मिला है. वास्तविकता तो ये है कि लोग हर जगह पीड़ित हैं.

Advertisement

बता दें कि बुधवार को टीवी चैनलों पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नरेंद्र मोदी की बातचीत का प्रसारण हुआ था.  

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘प्रदेश में आवारा मवेशियों की समस्या बढ़ती जा रही है. गांव का किसान आवारा जानवरों से परेशान हैं. किसान हर रात अपनी जमीन की रखवाली करने को मजबूर हैं. मोदी को किसान की समस्या की कोई चिंता नहीं है. बीजेपी की राजनीति हवा में है, जनता से उनका कोई जुड़ाव नहीं रहता है.’

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘आज जनता के लिए नहीं, उद्योगपतियों को आगे बढ़ाने के लिए नीतियां बनाई जा रही हैं. केवल शीर्ष उद्योगपतियों को फायदा हो रहा है. उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए 550 के करोड़ रुपए माफ किए गए. वहीं इन नीतियों से छोटे व्यापारियों को बहुत नुकसान हुआ.’

Advertisement

जीएसटी के बहाने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा, ‘मैं अमेठी में एक दर्जी की दुकान पर गई, तो उसने मुझे बताया कि हर चीज के लिए अलग-अलग जीएसटी दर है. भदोही में, कालीन व्यापारी भी पीड़ित हैं. लोग पीड़ित हैं. जिन नेताओं ने 5 साल पहले आपसे वादे किए थे, उन्होंने आपके बारे में कभी नहीं सोचा. आप बीजेपी नेताओं को कभी नेताओं के बीच नहीं देखेंगे.’

प्रियंका गांधी ने कहा है कि जब वह वाराणसी गईं तो उन्हें वहां कोई डेवलपमेंट नहीं देखा. 150 किलोमीटर लंबी सड़क प्रस्तावित थी लेकिन हवाई अड्डे से केवल 15 किलोमीटर सड़क ही बनाई गई. पुराने फ्लाईओवर के नवीनीकरण के लिए चीन से लाइटें मंगाई गई हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि आज मनरेगा का लाभ नहीं दिया जा रहा है. इस सरकार ने 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था, लेकिन कुछ भी नहीं किया गया.

नोटबंदी का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा है कि इससे सिर्फ लोगों लाइन में खड़े होने को मजबूर हुए लेकिन काला धन वापस नहीं आया है. कुछ लोग हैं जो सत्ता पाने के बाद भ्रम में रहते हैं. पीएम और उनकी सरकार को यह याद नहीं है कि लोग जनादेश देते हैं. इस सरकार ने 'किसान सम्मान योजना' दी है लेकिन इससे किसानों को फायदा नहीं हुआ. जब चुनाव पास आए तो 6,000 रुपये देने का वादा किया गया था. यह गरीबों की मदद नहीं करेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »