रूपाणी ने कहा झूठ बोल रहे हैं मनमोहन, नर्मदा मसले पर उनसे मिले थे मोदी

उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात का मुख्यमंत्री रहते मोदी ने इस मामले पर इन मुलाकात के अलावा सिंह को कई पत्र भी लिखे थे. सरदार सरोवर बांध मामले पर रूपाणी ने सिंह और मोदी की मुलाकात तथा पत्राचार के संबंध में कई दस्तावेज दिखाए.

Advertisement
विजय रुपाणी विजय रुपाणी

दिनेश अग्रहरि

  • अहमदाबाद,
  • 09 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:22 AM IST

गुजरात का मुख्यमंत्री रहते नर्मदा परियोजना पर नरेंद्र मोदी की तरफ से कभी मुलाकात नहीं करने के मनमोहन सिंह के दावे के एक दिन बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने उन पर पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मोदी ने इस परियोजना पर चर्चा के लिए सिंह से 2011 तथा 2013 में मुलाकात की थी.

उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात का मुख्यमंत्री रहते मोदी ने इस मामले पर इन मुलाकात के अलावा सिंह को कई पत्र भी लिखे थे. सरदार सरोवर बांध मामले पर रूपाणी ने सिंह और मोदी की मुलाकात तथा पत्राचार के संबंध में कई दस्तावेज दिखाए.

Advertisement

इन दस्तावेजों के अनुसर मोदी ने सिंह को कई पत्र लिखे थे. इन पत्रों के माध्यम से बनने वाले सरदार सरोवर बांध पर 'पूरी ऊंचाई और पुल के साथ-साथ फाटकों की स्थापना के लिए स्पिलवे पियर्स के निर्माण के लिए अनुमति मांगी थी.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार रूपाणी ने यहां पत्रकारों को बताया, ‘नर्मदा परियोजना की देरी के लिए गुजरात के लोगों को स्पष्टीकरण देने की बजाए सिंह ने मोदीजी के साथ मुलाकात के बारे में बताने के लिए पूरी तरह झूठ का सहारा लिया है. इन दस्तावेजों से स्पष्ट हो जाता है कि मोदी ने सिंह को न केवल कई बार लिखा था बल्कि बांध के रूके कार्यों के बारे में बताने के लिए उनसे मुलाकात भी की थी.' पूर्व प्रधानमंत्री ने कल कहा था कि मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो सरदार सरोवर बांध के बारे में बताने के लिए उनसे कभी मुलाकात नहीं की थी.

Advertisement

मोदी ने आरोप लगाया था कि सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के मामले को लेकर तत्कालीन कई बार मुलाकात की, लेकिन इस परियोजना को पूरा करने के लिए पूर्ववर्ती यूपीए सरकार से कोई आश्वासन नहीं मिला था. मोदी के इस बयान के कुछ हफ्ते बाद मनमोहन ने मंगलवार को यह दावा किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »